#अपराध

September 10, 2026

हिमाचल में 21 वर्षीय युवती के पास मिला ढेर सारा चिट्टाए टैक्सी किराया विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस ने धरी

किराया न देने की सूचना पर पहुंची पुलिस

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। अब महिलाएं भी नशे की तस्करी में शामिल पाई जा रही हैं, जो चिंता का विषय है। ताजा मामला जिला शिमला से सामने आया है। यहां पुलिस ने ढेर सारे चिट्टे के साथ 21 साल की युवती को गिरफ्तार किया है।

किराया न देने की सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, मामला बीते कल बुधवार को जिला शिमला से सामने आया है। यहां पर पुलिस थाना रोहड़ू को सूचना मिली थी कि एक महिला यात्री टैक्सी का किराया नहीं दे रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 150 पदों पर निकली भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, यहां जानें सबकुछ

तलाशी के दौरान बरामद हुआ करीब 5 ग्राम चिट्टा

पुलिस की तलाशी के दौरान युवती के कब्जे से करीब 5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टा मिलने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवती के पास यह नशीला पदार्थ कहां से आया था और इसे आगे किसी को सप्लाई किया जाना था या नहीं।

जुब्बल की रहने वाली है आरोपी युवती

पुलिस ने आरोपी युवती की पहचान नवीनलता (21) के रूप में की है। वह तहसील जुब्बल, जिला शिमला की रहने वाली बताई गई है। पुलिस थाना रोहड़ू में उसके खिलाफ अभियोग संख्या 102/2026 के तहत धारा 21 NDPS अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : कॉलेज गई युवती नहीं लौटी घर, तलाश में दर-दर भटक रहे परिजन- फोन भी बं

चिट्टे के स्रोत को लेकर जांच जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी युवती के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद चिट्टा युवती तक कैसे पहुंचा। इसके अलावा नशे की सप्लाई से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, इस पहलू को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख