#अपराध

April 21, 2026

हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नशा तस्कर- तलाशी लेने पर मिली चिट्टे की बड़ी खेप, पहुंचे जेल

NDPS एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

शेयर करें:

Rampur Shimla news

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में “नशा मुक्त हिमाचल” के संकल्प को साकार करने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें एक-एक कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। हालांकि, चिंता की बात यह है कि इस अवैध कारोबार में युवा, खासकर 24 साल के युवक, तेजी से शामिल हो रहे हैं। ताजा मामलों में दो अलग-अलग जिलों से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिट्टे की खेप के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कर रही सभी वाहनों की चेकिंग 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला शिमला के रामपुर क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस टीम ने भराखड़, निराथ के पास नशे के खिलाफ विशेष नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों की नियमित रूप से सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रहे एक युवक की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं, जिसके बाद टीम ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसे रोककर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चुनावी शंखनाद : आचार संहिता लागू, 17 मई को होगी वोटिंग- उसी दिन आएंगे नतीजे 

युवक के पास से नशे की खेप बरामद 

तलाशी के दौरान युवक के पास से 9.31 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने बीना देरी किए युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गुरजीत सिंह उम्र 24 साल, निवासी गांव महादेव कॉलोनी, जिला पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है। 

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया नशा तस्कर। - Dainik Bhaskar

होटल के बाहर खड़ी स्कूटी की ली तलाशी 

वहीं दूसरा मामला जिला ऊना के होशियारपुर रोड गगरेट स्थित होटल अरोमा से सामने आया है। यहां पर पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक नशे का लेन-देन करने वाले है। इसके बाद पुलिस ने होटल अरोमा के पास एक स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से 2.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने बिना देर किए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 2 नशा तस्कर। - Dainik Bhaskar

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 33 वर्षीय शख्स की जंगल में इस हाल में मिली देह

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस टीम नशे से जुड़े लिंग को खंगाल रही है। पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी को अपने आसपास नशे से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी डर के आगे आ सकें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख