#अपराध

July 21, 2026

हिमाचल: पावर हाउस के पास नशे की बड़ी डील करने आया था पंजाबी, पुलिस ने चिट्टे के साथ धरा

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस की सख्ती के चलते आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। चिड़गांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

गश्त के दौरान मिली सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के चिड़गांव से सामने आया है। यहां पर पुलिस बीते कल आंध्रा पावर हाउस के पास गश्त और अपराध रोकथाम की ड्यूटी पर तैनात थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों और लोगों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नशीला पदार्थ लेकर इलाके में आने वाला है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तड़के 4 बजे हाई ड्रामा : युवक ने पहले टैक्सी चालक को धोया, फिर पुलिस पर किया हम.ला

तलाशी में बरामद हुआ करीब 16 ग्राम चिट्टा

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। इसी दौरान वहां पर एक संदिग्ध युवक पहुंचा। पुलिस को देख युवक घबरा गया। टीम को युवक की हरकतें संदिग्ध लगी। शक के आधार पर युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय मनीन्दर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए अगले 3 घंटे बेहद भारी! 5 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट- बाढ़ का खतरा

नशा कहां से लाया था, पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नशा तस्करी का नेटवर्क भी काम कर रहा है।

नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान 

शिमला पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख