#अपराध

June 28, 2026

हिमाचल: मकान में लगाए मिस्त्री ने 9वीं की छात्रा से कर दी नीच हरकत, घर में अकेली थी पीड़िता

घर की मरम्मत के लिए बुलाया गया था आरोपी मिस्त्री

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आए दिन बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार के मामले में सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक शर्मसार कर देने वाला मामला मामला जिला शिमला से सामने आया है। यहां घर में अकेली  एक 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ मिस्त्री ने दुष्कर्म किया है। 

घर की मरम्मत के लिए बुलाया गया था आरोपी मिस्त्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला शिमला जिले के रोहड़ू थाना क्षेत्र से सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने अपने घर की मरम्मत के काम के लिए बिहार के रहने वाले एक मिस्त्री रोहित को बुलाया था। आरोपी कुछ समय से उनके घर पर काम कर रहा था और परिवार से सामान्य बातचीत में जुड़ा हुआ था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पंचायत उपप्रधान ने कार्यभार संभालते ही शिक्षिका की लू.ट ली इज्जत! ब्लै*कमेल भी किया

घर पर अकेली लड़की का उठाया फायदा 

मामले के अनुसार, 27 जून (शनिवार) को दोपहर के समय परिवार के सभी सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर में केवल 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अकेली मौजूद थी। बताया जा रहा है कि इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने कथित रूप से गलत हरकत करने की कोशिश की।

मानसिक रूप से कमजोर है छात्रा

पीड़िता एक 15 वर्षीय छात्रा है, जो कक्षा 9वीं में पढ़ती है। परिवार के अनुसार, लड़की मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) भी है, जिसके चलते वह स्थिति को ठीक से समझने और विरोध करने में सक्षम नहीं थी। इस कारण मामला और भी संवेदनशील और गंभीर हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भीषण हा.दसा : रात खाई में गिरी कार का सुबह चला पता, झाड़ियों- पेड़ों पर लटके मिले 4 श*व

आरोपी पर लगाए गए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि आरोपी मिस्त्री ने घर में अकेली मौजूद लड़की के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास जैसी हरकत की। घटना के बाद बच्ची काफी डरी-सहमी हालत में थी, जिसके बाद परिवार को पूरी घटना की जानकारी मिली।

मां ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां तुरंत रोहड़ू थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में पूरी घटना का विस्तार से उल्लेख किया गया और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

 

यह भी पढ़ें : गजब...घाटे में चल रहा HRTC कर्ज लेकर चुकाएगा कर्मियों-पेंशनरों की लंबित देनदारियां; दूसरी बार लेगा लोन

पुलिस ने तुरंत मामला किया दर्ज

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बिना देर किए मामला दर्ज कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(2) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 8 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मामले की जांच जारी, आगे की कार्रवाई पर नजर

वहीं पीड़िता की मां ने तुरंत थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2) और POCSO एक्ट की धारा 8 के तहत केस बनाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख