#अपराध

April 20, 2025

हिमाचल: स्कूल से नहीं लौटी 17 वर्षीय बेटी, थाने पहुंचे पिता ने कहा- युवक अगवा कर ले गया

स्कूल गई थी लड़की, नहीं लौटी वापस

शेयर करें:

Shimla Girl News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के शारीरिक शोषण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश भर में आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। शातिर लोग युवतियों को अपने झूठे प्यार के झांसे में फंसा लेते हैं और फिर उनका शारीरिक शोषण करते हैं। कुछ युवा तो इन बेटियों को उनके घरों से भी भगा कर ले जाते हैं। कुछ इसी तरह का मामला राजधानी शिमला से भी सामने आया है।

लड़की का अपहरण

शिमला जिला के तहत आते पुलिस थाना नेरवा से एक लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की अभी 18 साल की भी नहीं हुई है। लापता हुई लड़की के पिता ने एक युवक पर उनकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है और पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : अब तो हद हो गई : शिमला में बिहारी मजदूर पर 16 साल की लड़की ने लगाया आरोप

स्कूल गई थी लड़की, नहीं लौटी वापस

पुलिस थाना नेरवा में दर्ज करवाई शिकायत में शवाला के व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा में पढ़ती है। 18 अप्रैल को उनकी बेटी सुबह अपने स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम को वह वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक घर ना लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बेटी का कहीं कोई पता नहीं चला।

 

यह भी पढ़ें : बेटे की शादी पर नाच रहा था पिता- अचानक हार्ट अटैक से छिनी सांसें, खुशियां मातम में बदलीं

पिता ने बताया युवक का नाम

लापता किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र 17 साल छह माह है। यानी अभी तक वह बालिग भी नहीं हुई है। पिता ने एक युवक पर उनकी बेटी के अपहरण का आरोप लगया है। लड़की के पिता ने बताया कि राजन पुत्र राम लाल, निवासी गांव नियोटी, तहसील चौपाल जिला शिमला ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की तलाश शुरू कर दी है। 

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख