#अपराध

November 4, 2024

हिमाचल: मायके से निकली विवाहिता प्रेमी के पास पहुंची, 2 दिन रही; तीसरे दिन मिली देह

शेयर करें:

शिमला। प्रेम प्रसंग में कई महिलाएं और युवतियां अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही हैं। शादी के बाद भी प्रेम प्रसंग तीन घरों को उजाड़ देता है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला को शादी के बाद भी एक अन्य युवक से प्रेम संबंध रखने का खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है। महिला का शव पेड़ से लटका मिला है।

पेड़ से लटका मिला था विवाहिता का शव

यह मामला शिमला जिला के उपमंडल रोहड़ू से सामने आया है। यहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। महिला का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला था। महिला अपने मायके गई थी, जहां से वह ससुराल के लिए निकली थी, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंची। मायके से निकलने के दो दिन बाद विवाहिता का शव पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला। यह भी पढ़ें : हिमाचल: परिजनों की टूटी उम्मीद, 20 दिन से लापता शख्स की खड्ड में मिली देह

शादी के बाद भी था युवक से प्रेम संबंध

बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा थी, लेकिन शादी के बाद भी उसने एक अन्य युवक से प्रेम संबंध रखा। महिला अपने प्रेमी से बातें करती थी। जिस पर परिजनों ने महिला की मौत का आरोप उसके प्रेमी पर लगाया है। उनका कहना है कि प्रेमी ने ही उनकी विवाहित बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया है, जिसके चलते उनकी बेटी ने ऐसा कदम उठाया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्टोर रूम में पत्नी को देख पति के पैरों तले खिसकी जमीन, छोड़ चुकी थी दुनिया

मायके से निकली विवाहिता नहीं पहुंची ससुराल

पुलिस थाना चिड़गांव को सौंपी शिकायत में मृतक विवाहिता की मां लीलाकमणि ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी 28 वर्षीय रोजी देवी की शादी करालाश निवासी गुलट राम से हुई थी। 30 अक्टूबर को उनकी बेटी घास काटने के लिए मायके आई थी। उसके बाद वह पहली नवंबर को वापस अपने ससुराल चली गई। लेकिन वह ससुराल में नहीं पहुंची। यह भी पढ़ें : हिमाचल: शराबी की करतूत, पहले दुकान में लगाई तीली, फिर घर का सामान ज*लाया

परिजन बोले प्रेमी ने आत्महत्या के लिए उकसाया

मृतक महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी रोहड़ू क्षेत्र के ही एक युवक से बात करती थी। एक नवंबर को जब वह ससुराल के लिए निकली थी तो अगले दो दिन तक वह ससुराल नहीं पहुंची। इस बीच भी उनकी बेटी रोजी एक और दो नवंबर को अपने आशिक के पास ही रूकी थी। रोजी के आशिक ने ही बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: मंजिल पर पहुंचने से पहले हो गई अनहोनी, एक ने गंवाई जा*न

पुलिस कर रही मामले की जांच

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का शव बड़ियारा के पास मथरेट खड्ड में एक पेड़ से लटका हुआ मिला है। उन्हांेने दावा किया कि जब उनकी बेटी आशिक के पास रूकी थी, तभी उसने ही उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मुकद्दमा दर्जकर आगामी कार्रवाई कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख