राजनीति

#अपराध

February 16, 2026

हिमाचल: पत्नी को मृ*त बता शख्स ने रचाई दूसरी शादी, 5 माह किया मुंह काला; फिर सामने आई सच्चाई

सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की दोस्ती, जो प्यार से शादी तक पहुंची

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal crime News

शिमला। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती प्यार और भरोसे में बदलीए फिर शादी तक पहुंची। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो रिश्ते की बुनियाद ही झूठ निकली। पहली पत्नी को मृत बताकर दूसरी शादी रचाने वाले आरोपी पर पांच माह तक दुष्कर्म और बाद में मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला अब हिमाचल से पंजाब तक पहुंच गया है।

 

दरअसल मामला शिमला जिला से सामने आया है। यहां एक 37 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ उसके साथ धोखे से शादी करने और फिर पांच माह तक उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर महिला थाना शिमला में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को आगे की जांच के लिए पटियाला पुलिस को भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING- पशु मित्र भर्ती पर सरकार ने लगाई ब्रेक, विवाद के बाद रोकी प्रक्रिया

इंस्टाग्राम से शुरू हुई कहानी

महिला के अनुसार फरवरी 2025 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर राजदीप सिंह नामक व्यक्ति से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है तथा उसकी एक बेटी है। सहानुभूति और विश्वास के आधार पर दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई। कुछ समय बाद आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने अपनी और उसकी बेटी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। शिकायत के मुताबिक 25 जुलाई 2025 को जालंधर के एक चर्च में दोनों ने शादी की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्मार्ट मीटर का एक और बड़ा झटका, 20 दिन का आया एक लाख बिजली बिल; उड़े होश

पांच माह तक शोषण का आरोप

महिला का आरोप है कि शादी के बाद आरोपी उसे पंजाब के अलग- अलग स्थानों पटियाला, राजपुरा और अंबाला कैंट ले जाता रहा, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि वह खुद को वैध पत्नी मानती रही, इसलिए उसने भी कभी इसका विरोध नहीं किया।

सच्चाई आई सामने, बढ़ी हिंसा

महिला का आरोप है कि दिसंबर 2025 में महिला को पता चला कि आरोपी की पहली पत्नी जीवित है और दोनों के बीच तलाक भी नहीं हुआ है। जब उसने इस बारे में सवाल उठाया तो आरोपी का व्यवहार बदल गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट कीए गालीण्गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट सत्र के पहले दिन सियासी घमासान: राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण... दो मिनट में किया खत्म

जीरो एफआईआर दर्ज, मामला पंजाब ट्रांसफर

शिकायत के आधार पर 15 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चूंकि कथित घटनाएं पंजाब में हुई हैं, इसलिए पूरा रिकॉर्ड पटियाला के संबंधित थाने को भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण शिमला में कराया गया है। शिमला पुलिस के अनुसार आगे की जांच पंजाब पुलिस द्वारा की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख