शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन खत्म हो गया है। लेकिन सेब सीजन में धोखेबाजों द्वारा की गई धांधली के मामले अब भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां एक आढ़ती के साथ लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।
शिमला के आढ़ती से 23 लाख की धोखाधड़ी
दरअसल शिमला जिला के ढली फल मंडी में एक आढ़ती से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक सेब कारोबारी ने लाखों की ठगी कर दी है। इस व्यक्ति ने आढ़ती से लाखों का सेब खरीदा, लेकिन अब उसके पैसे देने से आनाकानी कर रहा है। इस पीड़ित आढ़ती ने अब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित एजेंट की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दुकान चलाकर पालता था परिवार, सबको बेसहारा छोड़ गया संजीव
23 लाख में बेचा था 1703 पेटी सेब
पुलिस को सौंपी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अंजू शाह की मेसर्स महावीर ट्रेडर्स कंपनी को 1703 पेटी सेब 23 लाख रुपए में बेचा था। पीड़ित के अनुसार महावीर ट्रेडर्स कंपनी ने उसे जल्द ही पैसे देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक उसने पैसे नहीं दिए हैं। पीड़ित ने बताया कि जब महावीर ट्रेडर्स ने उसके पैसे नहीं दिए तो उसने मेसर्स ट्रेडर्स फर्म की जांच की।
यह भी पढ़ें : सरकार का कमाल! HRTC के 96 फीसदी रूट घाटे में- फिर भी समय पर मिल रहा वेतन
जिस कंपनी को बेचा सेब, वह निकली फर्जी
पीड़ित ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि इस नाम की कोई फर्म ही नहीं है। यानी यह फर्म ही फर्जी निकली। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने आढ़ती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी पर बरसे अनुराग ठाकुर, बोले- अहंकार से भरे हैं, माफी के लायक भी नहीं
सेब सीजन होती है धोखाधड़ी
बता दें कि हिमाचल में सेब सीजन के दौरान करोड़ों के सेब का व्यापार होता है। हर साल बाहरी राज्यों के कई सेब कारोबारी हिमाचल में सेब खरीदने आते हैं। यह कारोबारी सेब खरीद कर आधे पैसे दे देते हैं और आधे पैसे बाद में देने की बात कहते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेस पर काबू न पा सका युवक- पिल्लर से टकराई बाइक, नहीं बच पाया
लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ सेब कारोबारी धोखाधड़ी करते हैं और आढ़तियों के पैसे डकार जाते हैं। कई बार तो हिमाचल से सेब लेकर निकले ट्रक बीच रास्ते से ही गायब हो जाते है, जिससे भी हिमाचल के सेब आढ़तियांे को लाखों को चूना लगता है।