#अपराध

August 22, 2024

IGMC में नशा बेचने आई थी महिला, 1 किलो से अधिक चरस समेत हुई अरेस्ट

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश नशे का गढ़ बनता जा रहा है। यहां पर नशा तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। इस काले कारोबार में सिर्फ प्रदेश के युवा ही संलिप्त नहीं हैं। इस कारोबार को कई पुरुष और महिलाएं भी बढ़ावा दे रही हैं।

धड़ल्ले से हो रहा नशे का कारोबार

पहले जहां प्रदेश में फैल रहे इस प्रचलन के लिए पड़ोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहराया जाता था। वहीं, अब हिमाचल के कुछ लोगों ने यह जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है। हिमाचल में नशा तस्करी का कारोबार करने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सबसे शर्मसार बात तो यह है कि इस कारोबार में अब महिलाएं भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें: समारोह के लिए हिमाचल आया था परिवार, जवान बेटे की देह के साथ लौटा वापस

क्या-क्या उठ रहे सवाल?

  • कब नशा मुक्त बनेगा हिमाचल?
  • क्यों नहीं हो रहे नशा तस्कर कम?
  • बाहरी राज्यों के लोग हिमाचल में कैसे कर रहे तस्करी?
  • कहां चूक रही हिमाचल पुलिस?
  • कैसे बन रहे तस्करों के लिंक?
  • क्या पड़ोसी राज्यों से हो रही तस्करी?
  • कहां बनाए हैं तस्करों ने अपने ठिकाने?
  • IGMC में कैेसे लाए चरस की खेप?

कितना नशा हुआ बरामद?

ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1.100 किलोग्राम चरस बरामद की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर आई बाढ़: घरों में घुसा पानी- लोग भागने को मजबूर

कौन और कहां के रहने वाले हैं आरोपी?

आरोपी महिला की पहचान 53 वर्षीय इंदिरा देवी के रूप में हुई है- जो कि मंडी जिला के करसोग की रहने वाली है। जबकि, आरोपी युवक की पहचान अनीश के रूप में हुई है- जो कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है और 42 साल का है।

कैेसे नशे के साथ हुए अरेस्ट?

जानकारी के अनुसार, बीते कल पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने कैंसर अस्पताल के पास IGMC में संदिग्ध पाए जाने पर महिला और युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को उनसे 1.100 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद स्पेशल सेल की चरस समेत दोनों आरोपियों को सदर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहच मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल- समेज में बंद हुआ सर्च ऑपरेशन: 27 लोग मिले ही नहीं, देखें आपदा का ब्यौरा

IGMC में क्यों लाई थी चरस की खेप?

गौरतलब है कि अस्पताल में एक तरफ लोग अपने मरीजों को लेकर परेशानी में घूम रहे होते हैं। वहीं, दूसरी तरफ ऐसे लोग ऐसी जगहों पर भी नशा तस्करी करने के लिए आते हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला और युवक यहां किसे नशा बेचने आए थे। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। जल्द ही दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

कहां चूक रही हिमाचल पुलिस?

उल्लेखनीय है कि हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के इस काले कारोबार पर रोकथाम लगाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। हर जिले की पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और समय-समय पर इन तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और धड़ल्ले से नशा तस्करी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल-हिलने लगा HPU का बॉयज हॉस्टल: 30 साल पहले बना था- खाली कराया

महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी

आपको बता दें कि हिमाचल में नशे तस्करी के कारोबार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। कई महिलाएं और युवतियां तो पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद भी सुधर नहीं रही हैं। ऐसा ही एक मामला बीते दिनों कांगड़ा जिला से सामने आया था। यहां एक युवती नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ी गई थी। यह युवती इससे पहले भी नशे के साथ पुलिस ने पकड़ी थी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख