#अपराध

February 7, 2026

हिमाचल : परिजनों ने खोया कमाऊ बेटा, किराए के कमरे में मिली लाडले की अधज.ली देह- पसरा मातम

किराए के कमरे में रहता था युवक 

शेयर करें:

Suspicious Death

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई।

किराए के कमरे में रहता था युवक 

मामला जिला शिमला के चौपाल क्षेत्र में शुक्रवार का है। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने किराए के कमरे में मृत पाया गया और शव बुरी तरह झुलसा हुआ था। इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : बैडमिंटन खेलते ठेकेदार को पड़ा दिल का दौरा, थमीं सांसें; पत्नी-बेटी का था इकलौता सहारा

कमरे के अंदर मृत पड़ा मिला युवक  

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  स्थानीय निवासी करतार नेगी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में किराए पर रहने वाला युवक कमरे के भीतर मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का मुआयना किया, तो युवक का शव झुलसी हुई हालत में पाया गया।

मृतक की पहचान

पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान की। मृतक की पहचान राजकुमार शर्मा, पुत्र धर्मवीर शर्मा, गांव निवासी देहा, शिमला जिले के रुप में हुई है। बताया गया है कि मृतक कमरे में अकेला रहता था। पुलिस ने परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, और कुछ सुराग ज्वालापुर क्षेत्र से मिले हैं।

यह भी पढ़ें : परीक्षा पर चर्चा : PM मोदी से मिली हिमाचल की बेटी अनुष्का, बताई मन की बात- मिली खूब सराहना

रिपोर्ट के बाद होगा मामले का खुलासा 

पुलिस का कहना है कि शव की हालत देखकर पहली नजर में यह मामला करंट लगने का ही प्रतीत होता है, लेकिन मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख