#अपराध

April 27, 2024

हिमाचल: 25 साल का आउटसोर्स कर्मी छोड़ गया दुनिया, घर का सबसे छोटा बेटा था

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल की राजधानी में अब आपराधिक मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले दो दिनों में तीन लोगों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिले हैं। जिसमें से एक महिला का तो जंगल में अर्धनग्न हालत में शव मिला था। अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। यहां एक 25 साल के युवक ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फंदा लगा लिया है।

25 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा

मिली जानकारी के अनुसार शिमला में एक 25 वर्षीय युवक का शव बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फंदे से लटका हुआ मिला है। युवक ने खुद फंदा लगाया है, या फिर कुछ और कारण हैं, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। यह भी पढ़ें: पालमपुर में फिर चली दराट: स्टांप वेंडर का पूरा परिवार अस्पताल ले जाया गया फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक नगर निगम में आउटसोर्स कर्मी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय लखन मट्टु पुत्र मदन लाल निवासी पुराना स्लाटर हाउस कृष्णानगर के रूप में हुई है। पुलिस को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, जिससे युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

आधी रात को लगाया फंदा

शिमला सदर थाना के अनुसार यह घटना बीती रात करीब डेढ़ बजे के आसपास हुई है। मृतक युवक लखन परिवार में सबसे छोटा था। उसके घर में माता पिता के अलावा एक बड़ा भाई भी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: ससुराल वालों ने बस से खींच कर नीचे उतारा दामाद, फिर की जम कर धुनाई परिजनों के अनुसार लखन काम के चलते रात को घर आता था। वह रसोई में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला जाता था। 25 अप्रैल की रात को जब लखन रसोई में नहीं आया तो बड़ा भाई अमन उसे देखने के लिए उसके कमरे में गया।

दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गया युवक

अमन ने जब लखन के कमरे के बाहर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। छोटा भाई मकान की तीसरी मंजिल में लोहे की बनी सीढ़ियों में दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। यह भी पढ़ें: चुनावों के बीच CM सुक्खू ने बताई डेट: जानें, महिलाओं के खाते में कब आएंगे 3000

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और ना ही मृतक के शरीर पर कोई चोट का िनशान है। पुलिस ने आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मृतक के मोबाइल की भी जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख