#अपराध

February 23, 2026

हिमाचल : कनाडा भेजने का झांसा देती थी 'कबूतरबाज' महिला- 25 लाख ऐंठे, पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ी

भरोसा कर दिए 25 साख 

शेयर करें:

Shimla Fraud Case

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीधे-सादे लोग अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विदेश में नौकरी का सपना देखते हैं। लेकिन इसी सपने का फायदा उठाकर कुछ ठग उनकी जिंदगी भर की कमाई पर हाथ साफ कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला जिला शिमला से सामने आया है, जहां विदेश भेजने का झांसा देकर एक महिला ठग ने एक परिवार की मेहनत से जोड़ी गई पूरी जमा-पूंजी हड़प ली।

कैसे दिया गया झांसा ?

यह ठगी का मामला साल 2025 में सामने आया, जब शिमला निवासी एक महिला ने पुलिस थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई गई। परिवार का कहना था कि उनकी बहन भावना को कनाडा भेजने का लालच दिया गया। आरोपियों ने कहा कि वे वर्क परमिट और वीजा का सारा काम करवा देंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार चालक की लापरवाही से गिरा बाइक सवार, सामने से आ रही बस ने कुचला- हुई मौ.त

भरोसा कर दिए 25 साख 

धीरे-धीरे अलग-अलग बहानों से पैसे लिए जाते रहे, कभी फाइल लगाने के नाम पर, कभी डॉक्यूमेंट बनाने के नाम पर, तो कभी प्रोसेसिंग फीस बताकर। परिवार ने भरोसा करके करीब 25 लाख रुपये दे दिए।

पैसे लेकर तोड़ा संपर्क 

लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो वीजा आया और न ही कोई पक्की जानकारी मिली। जब परिवार ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टालमटोल करने लगे और फिर संपर्क तोड़ दिया। तभी परिवार को समझ आया कि उनके साथ ठगी हो चुकी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेहड़ी की आड़ में चला रहा था चिट्टे का धंधा, पुलिस ने बस अड्डे से दबोचा तस्कर

पंजाब-हरियाणा में छापेमारी

शिमला के SP  गौरव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होते ही आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें पंजाब और हरियाणा भेजी गईं। पहले भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी बार-बार अपने मोबाइल नंबर बदल रहे थे और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए संपर्क कर रहे थे ताकि पुलिस से बच सकें।

चंडीगढ़ के पास से गिरफ्तारी

तकनीकी जांच और सर्विलांस के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने चंडीगढ़ के पास खरड़ स्थित शिवालिक सिटी में एक फ्लैट पर दबिश देकर आरोपी महिला मंजू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़- 3 अरेस्ट, एक नवजात का रेस्क्यू- पंजाब तक फैला है जाल

जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव

SP  गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।  पुलिस ने युवाओं और उनके परिवारों से अपील की है कि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी एजेंट को बड़ी रकम देने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। लाइसेंस, पंजीकरण और आधिकारिक दस्तावेजों की पुष्टि किए बिना पैसे न दें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख