#अपराध

October 1, 2025

हिमाचल: गहरी खाई में पेड़ पर मिली व्यक्ति की देह, हालत देख ग्रामीणों के उड़े होश

देह की पहचना करना मुश्किल

शेयर करें:

Himachal News

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से बुरी खबर आई है। यहां के कंडाघाट उपमंडल के अंतर्गत वाकनाघाट में एक शव मिला है। हैरत की बात ये है कि ये शव पेड़ से लटका मिला है। और भी हैरत करने वाली बात ये है कि ये पेड़ जिसपर शव लटका मिला, वो सड़क से लगभग 60-70 फुट नीचे गहरी खाई में है। शव वाकनाघाट में एक फर्नीचर की दुकान के साथ लगते क्षेत्र में मिला है। 

पहचान करना बड़ी चुनौती 

मौजूदा जानकारी के मुताबिक शव कई दिनों से ऐसे ही पड़ा है और गल-सड़ चुका है। शव की स्थिति ऐसी है कि मृतक की पहचान करना बड़ी चुनौती होगी। पुलिस ने इलाके को सील कर शव कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के दुकानदार की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर, देशभर में हासिल किया 65वां रैंक

बाण के पेड़ में फंसा था शव

गौरतलब है कि ये शव राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर स्थित बाहरा विश्वविद्यालय के समीप एक बाण के पेड़ में फंसा हुआ मिला। सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

हत्या का मामला या हादसा

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये हत्या का मामला है या सिर्फ हादसा। पुलिस जांच कर रही है कि क्या व्यक्ति को मारकर सड़क से नीचे फेंका गया या फिर वो अनियंत्रित होकर खुद खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल से अगले 24 घंटे तक नहीं मिलेगी AMBULANCE सेवा...जानें क्या है कारण

स्थानीय लोगों से पूछताछ 

मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके या घटना से जुड़ा कोई सुराग मिल सके। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। 

PM रिपोर्ट का इंतजार

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख