#अपराध

February 10, 2026

हिमाचल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में कुल 491 ग्राम चरस बरामद- 2 युवक गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के कर रही तस्करी

शेयर करें:

Himachal News

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस काले कारोबार में अब कम उम्र के युवक भी शामिल हो रहे हैं। ताजा मामला दो अलग-अलग जिलों से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने चरस की खेप के साथ दो युवकों को रगें हाथों गिरफ्तार किया है।  

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था पुलिस पुंघ फोरलेन पर नियमित नाकाबंदी कर आवाजाही वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: अस्पताल में इलाज करवाने आई किशोरी निकली गर्भवती, बच्चे के बाप को तलाश रही पुलिस

431 ग्राम चरस बरामद

इसी दौरान HP56A‑7304 नंबर की बाइक को शक के आधार पर रोका गया। बाइक चला रहे युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक से 431 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।

युवक की पहचान 

दिव्यांश, पुत्र राजेश कुमार, निवासी  लम्बागांव, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक बाइक के माध्यम से चरस की तस्करी कर रहा था, हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह नशे की खेप कहां से ला रहा था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के स्कूलों में मोबाइल बैन ! नियमा ना मानने वाले शिक्षकों की लगेगी 'क्लास'

60 ग्राम चरस बरामद

दूसरा मामला जिला सिरमौर से सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने पाब पानी के पास पैदल आ रहे एक व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 60 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस की मुहिम जारी

पुलिस ने दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ NDPS  एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का रहना है कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख