राजनीति

#अपराध

November 15, 2025

हिमाचल: लाखों की चरस के साथ पकड़ा गया युवक, बेखौफ होकर HRTC बस में था सवार

बरामद की गई 845 ग्राम चरस

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस लगातार अलर्ट रहकर, छापेमारी कर नशे के सौदागरों को गिरफ्त में ले रही है। हालांकि मंडी जिले के ताजा मामले में नशा तस्कर किसी ट्रक में नहीं, अपनी गाड़ी में भी नहीं बल्कि HRTC बस में सवार था। तस्कर के पास से पुलिस ने 845 ग्राम चरस बरामद की है जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। 27 साल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि SP मंडी साक्षी वर्मा ने की है।

HRTC बस के जरिए चरस की तस्करी

पुलिस ने सुंदरनगर क्षेत्र के पुंघ में कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी HRTC बस की सीट नंबर 32 पर बैठा था जहां उसके बैग से चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय गिरीश कुमार, पुत्र हमीर सिंह, निवासी वीपीओ थुनाग, तहसील थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें: संजौली मस्जिद विवाद: महिलाएं बोलीं - पुलिस दे गारंटी.. यहां नहीं होगी दिल्ली जैसी हरकत

तलाशी के लिए रोकी गई HRTC बस

जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर थाना पुलिस की टीम में ASI दौलत राम, मुख्य आरक्षी हंसराज, आरक्षी कुलदीप और सतीश कुमार शामिल थे जो नाकेबंदी पर तैनात थे। इसी वक्त मंडी की ओर से आ रही HRTC बस नंबर HP12N9304 को तलाशी के लिए रोका गया। इसी दौरान चरस बरामद हुई।

बड़े स्तर पर चलाया जा रहा अभियान

थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। SP ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, लगातार कार्रवाई हो रही है व लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक भी किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: तीखे मोड़ पर अचानक बैलेंस खो बैठा चालक- दोस्त समेत खाई में गिरा, तोड़ा दम

नशे पर स्थायी समाधान की जरूरत

प्रदेश में बढ़ते नशे तस्करी के मामले जनता, प्रशासन, पुलिस और सरकार की चिंता बढ़ाए हुए हैं। नशे के खिलाफ चल रहे अभियानों के जरिए इसपर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि नशे को जड़ से उखाड़ना ही इसका स्थायी समाधान होगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख