#अपराध

September 3, 2026

हिमाचल : स्कूल के लिए निकला 17 वर्षीय छात्र अचानक लापता, चिंता में परिवार- पुलिस से लगाई मदद की गुहार

सुबह 8:30 बजे घर से निकला था छात्र

शेयर करें:

Sundernagar Mandi news

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के  सुंदरनगर शहर में स्कूल जाने के लिए घर से निकला 17 साल का छात्र अचानक लापता हो गया। काफी समय तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के कई संभावित स्थानों पर उसे ढूंढा, लेकिन छात्र का कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

सुबह 8:30 बजे घर से निकला था छात्र

जानकारी के मुताबिक पुंघ निवासी एक महिला का 17 वर्षीय बेटा मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन वह स्कूल पहुंचा ही नहीं। परिवार वालों को इस बात की जानकारी तब मिली, जब सुबह करीब 10 बजे स्कूल से उनके पास फोन आया।

 

यह भी पढ़ें : पेपर लीक-नकल पर विधानसभा में गरजे CM सुक्खू, बोले; दोषी कोई भी हो- सलाखों के पीछे जाएगा

परिवार ने हर जगह की तलाश, नहीं मिला सुराग

बेटे के लापता होने की खबर मिलने के बाद परिवार काफी परेशान हो गया। उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की शिकायत

परिजनों ने पुलिस थाना सुंदरनगर में छात्र के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है और उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

 

यह भी पढ़ें : Breaking : कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा को हुआ स्वाइन फ्लू, दो दिन पहले CM भी मिले थे

पुलिस ने शुरू की छात्र की तलाश

SP विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। छात्र को ढूंढने के लिए पुलिस की ओर से जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख