#अपराध

August 8, 2026

हिमाचल में नशे के सौदागरों पर शिकंजा: होटल में दबिश, सड़क पर धरपकड़; 3 तस्कर अरेस्ट

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Kullu Police

कुल्लू। नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए हिमाचल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी और चेकिंग कर नशा तस्करों को अरेस्ट किया जा रहा है। ताजा जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने नशे की खेप के साथ तीन तस्करों को अरेस्ट किया है। 

मनाली के होटल में मिली 20.420 ग्राम हेरोइन

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को मनाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मॉडल टाउन मनाली के एक निजी होटल में कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने होटल के एक कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के रहने वाले 26 और 45 साल के दो व्यक्तियों के पास से 20.420 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू ने अपने चहेतों को बांटे सरकारी बंगले...हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, मांगा जवाब

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हेरोइन मिलने के बाद मनाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के पास चिट्टा कहां से आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

अपर बदाह-पाहनाला सड़क पर भी पकड़ा गया युवक

दूसरी कार्रवाई कुल्लू पुलिस ने अपर बदाह-पाहनाला सड़क पर की। पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक 33 वर्षीय संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। युवक गांव जिया, डाकघर और तहसील भुंतर, जिला कुल्लू का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पशु चारा काटते मशीन की चपेट में आई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, नहीं बच पाईं

युवक के पास से 3.27 ग्राम चिट्टा बरामद

तलाशी के दौरान युवक के पास से 3.27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चिट्टा कहां से आया, इसकी जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब दोनों मामलों की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन लोग या पूरा नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की भी कोशिश कर रही है।

नशा तस्करों को नहीं बख्शा जाएगा

पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक शेखर ने मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर उन्हें नशे की खरीद-बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख