राजनीति

#अपराध

October 13, 2026

हिमाचल : सरकारी कर्मी ने महिला को जड़ दिए थप्पड़, रास्ता रोक दी धमकी- केस दर्ज

सरकारी कर्मी ने महिला को जड़ दिया थप्पड़

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

चंबा। नवरात्र के दिनों में जहां देवभूमि हिमाचल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है, वहीं महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

 

ताजा मामला चम्बा जिला मुख्यालय का है, जहां एक सरकारी कर्मचारी पर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कर्मचारी ने इरावती चौक के पास महिला को रास्ते में रोककर धक्का दिया और थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद महिला ने सदर थाना चम्बा में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किसी बात को लेकर दोनों के बीच हुई बहस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के इरावती चौक से सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इरावती चौक पर आरोपी ने उसे रोककर धक्का दिया। इसके बाद उसने महिला को थप्पड़ मारे।

यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूल बंद होते ही दान दी जमीन लौटाने की मांग, शिक्षा विभाग के पास नहीं है रिकॉर्ड

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और उसे बदनाम करने की भी कोशिश की। इस घटना से महिला काफी आहत है। उसने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

सरकारी कर्मी ने महिला को जड़ दिया थप्पड़

बताया जा रहा है कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान बहस बढ़ गई और गुस्से में आकर व्यक्ति ने महिला के साथ मारपीट कर दी। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह क्या थी, इसका पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में राधा और रुकमणी के बीच हुआ झगड़ा: 3 लोगों पर हथौड़े से किया वार, हालत गंभीर

शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला

मारपीट की घटना के बाद महिला ने पुलिस से मदद मांगी और सदर थाना चम्बा पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और घटना के समय क्या-क्या हुआ।

SP विजय कुमार सकलानी ने की पुष्टि

चम्बा के SP विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख