#अपराध
June 6, 2026
हिमाचल: पूर्व पोस्टमास्टर ने लगाए फर्जी अंगूठे, स्वर्गवासी बुजुर्गों के नाम पर ऐंठी लाखों की पेंशन- CBI ने धरा
फर्जी अंगूठे के निशान लगाकर 9.02 लाख का गबन
शेयर करें:

कांगड़ा। कहते हैं कि इंसान की मौत के साथ उसकी तमाम सांसारिक जरूरतें खत्म हो जाती हैं लेकिन कांगड़ा जिले के इंदौरा में एक पूर्व पोस्टमास्टर ने मरे हुए बुजुर्गों को ही अपनी काली कमाई का जरिया बना लिया। इंदौरा तहसील के मंड मझवान शाखा डाकघर में तैनात रहे एक पूर्व ब्रांच पोस्टमास्टर ने एक ऐसा शर्मनाक कारनामा कर दिखाया है जिसने सरकारी तंत्र और इंसानियत दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आरोपी ने 19 मृत सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के फर्जी अंगूठे के निशान लगाकर उनके खातों से 9.02 लाख रुपये का गबन कर लिया।
CBI के अनुसार आरोपी पोस्टमास्टर साल 2012 से दिसंबर 2025 तक इसी डाकघर में तैनात था। आरोप है कि वर्ष 2024-25 के दौरान जब इलाके के कुछ गरीब बुजुर्गों की मौत हो गई तो आरोपी ने नियम के तहत उनके पेंशन खाते बंद करने के बजाय एक खौफनाक साजिश रची।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां ज्वाला के दर्शन करने निकले, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि 1 महिला ने तोड़ा दम- 10 हुए घा*यल
उसने कुल 19 मृत लाभार्थियों के फर्जी अंगूठे के निशान तैयार किए और विड्रॉल फॉर्म (एसबी-7) भरकर सरकारी खजाने को चूना लगा दिया। ये वो राशि थी जो आधिकारिक दायित्व के तहत बुजुर्गों की मदद के लिए सौंपी गई थी लेकिन आरोपी ने इसका इस्तेमाल अपने निजी स्वार्थ के लिए किया।
इस बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ होने के बाद CBI ACB शिमला ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। अब CBI के इंस्पेक्टर अंकुर शर्मा इस पूरे घोटाले की कड़ियां खंगालने में जुटे हैं। आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित कड़े कानून लागू किए गए हैं:
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भूकंप के तेज झटकों से दहली देवभूमि, घरों से बाहर निकले घबराए लोग- 5.0 रही तीव्रता
बड़ा सवाल ये है कि क्या इस खेल में डाकपाल अकेला था या विभाग के कुछ और लोग भी शामिल थे ? CBI की इस कार्रवाई के बाद से डाक विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।