#अपराध

July 3, 2026

हिमाचल: 1 किलो 90 ग्राम चरस संग धरे थे दो पंजाबी, अब मुख्य सप्लायर भी हुआ अरेस्ट

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेशभर में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है।

स्कूटी की तलाशी में मिली चरस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला जिला बिलासपुर के नौणी क्षेत्र के पडगल का है। यहां हाल ही में पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी को रुकवाया। जब उसकी तलाशी ली गई तो स्कूटी सवार दोनों युवकों के पास से 1 किलो 90 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के होशियारपुर निवासी तरुण और मानव के रूप में हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इन कर्मचारियों को DA के साथ मिलेगा बोनस, सुक्खू सरकार ने खोल दिया खजाना

पूछताछ में मिला मुख्य सप्लायर का सुराग

दोनों आरोपियों से पूछताछ और मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने चरस की सप्लाई चेन खंगालनी शुरू की। बैकवर्ड लिंकेज की जांच में पुलिस को पता चला कि बरामद चरस की खेप कुल्लू जिले से भेजी गई थी।

कुल्लू से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि इस चरस का मुख्य सप्लायर 41 वर्षीय शम्भू राम, पुत्र वेलू राम, गांव जच्छनी, डाकघर व तहसील भुंतर, जिला कुल्लू का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही थाना सदर बिलासपुर की पुलिस टीम कुल्लू पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल बिजली बोर्ड का बड़ा फैसला: बिल पर नहीं लगेगा फ्यूल चार्ज, लाखों उपभोक्ताओं को राहत

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब गिरफ्तार सप्लायर से पूछताछ कर रही है। कोशिश की जा रही है कि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जाए और यह जाना जाए कि चरस कहां से लाई गई थी और किन-किन जगहों पर इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख