#अपराध

May 11, 2026

हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो कुख्यात तस्कर किए नजरबंद, जमानत लेकर फिर बेच रहे थे नशा

जमानत के बावजूद आरोपी नशे के कारोबार में सक्रिय

शेयर करें:

Drug Trafficking

कांगड़ा। हिमाचल पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात तस्करों को निवारक हिरासत यानी preventive detention में भेज दिया है। पुलिस ने मादक पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को तीन-तीन महीने के लिए जेल भेजा है।

जमानत के बावजूद आरोपी नशे के कारोबार में सक्रिय

जानकारी के अनुसार, जिला कांगड़ा में धर्मशाला क्षेत्र के अनिकेत पुत्र हरबंस लाल सराह निवासी नामक आरोपी के खिलाफ पहले से मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

 

यह भी पढ़ें : शादी में बाराती बन गया था पुलिस कांस्टेबल, अचानक थम गई सांसें; दो मासूम बेटियों का था पिता

 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ शाहपुर और धर्मशाला थानों में चिट्टा और हेरोइन बरामदगी से जुड़े मामले दर्ज किए गए थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि गिरफ्तारी और जमानत मिलने के बावजूद आरोपी लगातार नशे के कारोबार में सक्रिय बना हुआ था।

 पुलिस और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में यह आया सामने

वहीं बैजनाथ के बीड़ क्षेत्र के कोटली निवासी सुनील कुमार उर्फ सोनू पुत्र जय राम पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाना में चिट्टा और हेरोइन तस्करी से जुड़े केस दर्ज किए गए थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुजरात के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ*त, मंडी का चालक भी नहीं बचा; 4 घायल 

 

पुलिस के अनुसार वह भी जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से अवैध नशा कारोबार में शामिल हो गया था। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई और वितरण नेटवर्क से जुड़े हुए थे। इससे खासकर युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा था और सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा था।

पुलिस ने इस कार्रवाई के लिए भेजा था प्रस्ताव

इसी को देखते हुए जिला पुलिस ने दोनों के खिलाफ निवारक हिरासत की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा था। सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद दोनों को तीन महीने के लिए जिला कारागार भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-UP तक फैला ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, पकड़े गए 33 सप्लायर

 

एसपी अशोक रत्न ने कहा कि जिला कांगड़ा पुलिस अब तक 15 बड़े नशा तस्करों के खिलाफ इस अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित रखने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख