#अपराध
June 20, 2025
हिमाचल पुलिस ने रात के अंधेरे में चिट्टे संग धरा कॉलेज छात्र- मौके से फरार हुए 3 आरोपी
कॉलेज छात्र चिट्टे के साथ गिरफ्तार
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों पर प्रदेश पुलिस कहर बनकर बरस रही है। आए दिन किसी न किसी तस्कर को हिरासत में लेकर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। इस कड़ी में ताज़ा मामला मंडी जिला से सामने आया है। जहां सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर पुलिस की विशेष जांच इकाई यानी एसआईयू ने बीती गुरुवार देर रात एक युवक को चिट्टे की भारी मात्रा के साथ धर दबोचा है, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
बतौर रिपोर्टर्स, पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू की टीम ने एक सुनियोजित योजना के तहत जट्टा रा नाला क्षेत्र में दबिश दी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, तो कार में बैठे तीन युवकों को संदेह हुआ और वे जंगल की ओर भाग निकले।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने निभाया वादा, इन पेंशनरों को इसी माह मिलेगा शेष एरियर का 50 फीसदी
इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक दूसरी दिशा में भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की सतर्कता से उसे काबू में कर लिया गया। भागते समय उसने अपनी जेब से एक पैकेट फेंका, जिसे बरामद कर जांच की गई तो उसमें 23 ग्राम चिट्टा पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान शांतनु भारद्वाज के रूप में हुई है, जो शिमला जिले की तहसील टिक्कर के पुजाली नंबर-3 गांव का निवासी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने लगाए केंद्रों मे नकल करवाने के आरोप; मांगी जांच
पूछताछ में शांतनु ने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए, जिनमें सुंदरनगर नगर परिषद क्षेत्र के पाले खान और अभिनव तथा चतरोखड़ी का क्षितिज शामिल हैं। शांतनु ने बताया कि चिट्टे की यह खेप चारों के बीच बांटी जानी थी।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि, बीएसएल थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और तीन फरार युवकों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। साथ ही कहा कि, नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।