#अपराध

June 26, 2026

हिमाचल : कार के डैशबोर्ड से मिला ढेर सारा चिट्टा- पंजाबी युवती समेत छह युवक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के वाहन भी किए सीज 

शेयर करें:

himachal news Chitta Smuggling

बिलासपुर/कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है। जिस उम्र में युवाओं को अपनी पढ़ाई और भविष्य बनाने पर ध्यान देना चाहिए, उसी उम्र में कुछ लोग नशे के काले कारोबार में फंसते जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि अब युवतियां भी इस अवैध धंधे में लगातार शामिल हो रही हैं।

दो अलग-अलग मामलों मे 6 आरोपी गिरफ्तार 

ऐसा ही मामला हिमाचल के दो अलग-अलग जिलों से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवती समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ढेर सारा चिट्टा बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फरमान : अब शिक्षकों को देना होगा पेपर, फेल हुए तो स्कूल से...

ग्वालथाई में कार की तलाशी के दौरान मिला चिट्टा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने नशे के खिलाफ नाकाबंदी कर रखी थी। आवाजाही  वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच पंजाब नंबर की एक कार (PB 11AP-1791) वहां पहुंची।

पॉलिथीन में मिला चिट्टा

पुलिस को कार में सवार लोगों पर शक हुआ, जिसके बाद वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार के डैशबोर्ड के अंदर एक पीले रंग का कपड़ा मिला। जब पुलिस ने कपड़े को खोलकर देखा तो उसके अंदर पारदर्शी पॉलिथीन में चिट्टा छिपाकर रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की जनता के लिए खुशखबरी : अब समय पर मिलेगा राशन, नहीं लगाने पड़ेंगे डिपो के चक्कर

आरोपियों की पहचान

चिट्टा बरामद होने के बाद पुलिस ने कार में मौजूद चारों लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी पंजाब के पटियाला जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान- 

  • मेश कुमार (27)
  • अमिर खान (23)
  • अनमोल (19)
  • प्रीति कुमारी (23) शामिल हैं। 

कांगड़ा में भी पुलिस ने पकड़े दो युवक

दूसरा मामला जिला कांगड़ा के कुठमा क्षेत्र से सामने आया है। बीते कल वीरवार को पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुठमा क्षेत्र के पास नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सायरन बजाती रही AMBULANCE, नहीं हटाई कैश वैन- पुलिस ने सिखाया सबक

नशे की खेप के साथ पकड़े दो आरोपी

जब पुलिस ने बाइक सवार युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 5.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान हरपाल सिंह (34) और जसपाल सिंह (34) निवासी डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Himachal News: Gagal Police arrest Chitta peddlers | Kangra

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज  

पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नशे में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। अब पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी नशे की खेप कहा से लाए थे और आगे किसे सप्लाई करने वाले थे। 

यह भी पढ़ें- BPL चयन में सुक्खू सरकार की नरमी : आय सीमा बढ़ाने के साथ बदले कई नियम- जानें

नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई नशे से जुड़ी गतिविधि होती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख