#अपराध
February 15, 2026
हिमाचल में नशे का नेटवर्क बेनकाब- पुलिस ने चरस की खेप संग धरा हरियाणा का युवक
NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों के नशा तस्कर लगातार सक्रिय हैं और युवाओं तक नशा पहुंचा रहे हैं। हालांकि पुलिस भी ऐसे लोगों पर कड़ी नजर बनाए हुए है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर से एक ताजा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने हरियाणा के एक तस्कर को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला सिरमौर जिले के नाहन क्षेत्र का है। यहां पर SIU नाहन की टीम नशे के खिलाफ गश्त पर थी। सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी, तभी टीम को एक गुप्त सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि एक व्यक्ति, जो कि हरियाणा का एक तस्कर नाहन के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहा है शहर और आसपास के इलाकों में चरस बेचने का धंधा कर रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शिवरात्रि पर मातम: गहरी खाई में गिरी कार- बिना बताए घर से निकले 3 दोस्तों की मौ.त
सूचना पाकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने छापामारी की और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 222 ग्राम चरस बरामद की गई। यह मात्रा पुलिस के लिए चिंता का विषय रही, क्योंकि इससे पता चलता है कि आरोपी काफी लंबे समय से नाहन और आसपास के इलाकों में नशा बेच रहा था।
रणवीर सिंह पुत्र हवा सिंह निवासी गांव बुड्डा खेड़ा लाठ्ठर, जिला जींद (हरियाणा) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आस्था का सैलाब : 500 साल की हुई मंडी शिवरात्रि- मंदिरों में सुबह से ही उमड़े श्रद्धालु
SP सिरमौर NS नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रणवीर सिंह को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया और उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : कल से शुरू होगा हिमाचल बजट सत्र: सियासी गर्मी के बीच बढ़ सकती हैं बैठकों की संख्या,जानें
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से ला रहा था और इसे कहां-कहां सप्लाई करने वाला था। साथ ही, जांच की जा रही है कि क्या इसके पीछे कोई और गिरोह भी जुड़ा हुआ है या यह अकेले काम कर रहा था।
पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि अगर किसी को भी नशे की तस्करी या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस या एसआईयू टीम को सूचित करें। अधिकारियों का कहना है कि नाहन और आसपास के क्षेत्रों में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।