#अपराध

June 17, 2025

चिंतपूर्णी मंदिर में पुजारी और सुरक्षा कर्मी के बीच गर्भगृह में हुई झड़प- यहां देखें वीडियो

डीसी ऊना ने दिए जांच के आदेश, CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

शेयर करें:

chintpurni temple

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को एक शर्मनाक वाकया सामने आया, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। श्रद्धा और भक्ति के इस पवित्र स्थल पर उस समय अशांति का माहौल बन गया, जब मंदिर के गर्भगृह में एक पुजारी और सुरक्षा कर्मी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई, जिसे श्रद्धालुओं ने अपनी आंखों के सामने देखा।

सैंकड़ों श्रद्धालुओं के सामने हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर मंदिर में दर्शन को लेकर भारी भीड़ थी। इसी दौरान गर्भगृह में प्रवेश और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुजारी और तैनात सुरक्षा कर्मी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।

माता की पिंडी पर लगे छत्र से टकराया पुजारी

इस दौरान पुजारी एक धक्के के कारण माता की पिंडी पर लगे छत्र से टकरा गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में गंभीर असंतोष और भय का माहौल बन गया। वहीं, इस घटना के दौरान माता के गर्भगृह में लोग अपने कैमरा से फोटो और वीडियो बनाते नजर आए। ज

यह भी पढ़ें : BREAKING: भारी बारिश के बीच खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, नीचे दबे 3 लोग- रेस्क्यू जारी

CCTV में कैद हुई घटना, प्रशासन सख्त

यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। जैसे ही मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा, डीसी ऊना जतिन लाल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीएम अंब को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि,माता श्री चिंतपूर्णी जैसे पवित्र धाम में इस तरह की घटना अस्वीकार्य है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पेट्रोल पंप के पास चिट्टा बेचने आए दो हरियाणवी युवक, पुलिस ने खेप के साथ किए गिरफ्तार

लोगों में भारी रोष

बता दें कि इस विवाद के बाद से पूरे मंदिर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं दूर दराज से दर्शन करने पहुंचे लोगों को भी दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा और साथ ही मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बाद लोगों में असंतोष भी देखने को मिला। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख