#अपराध

June 14, 2025

हिमाचल की राजधानी में दरिंदगी: वो भी दो लड़कियों के साथ- एक आरोपी UP का और दूसरा...

क मामला बालूगंज थाने में दर्ज, दूसरा महिला थाना BCS में दर्ज

शेयर करें:

himachal  news

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से नाबालिग लड़कियों से जुड़े दो अलग-अलग दुष्कर्म मामलों ने सनसनी फैला दी है। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि इन दो मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं समाज और अभिभावक वर्ग की चिंता को भी बढ़ा दिया है। 

अपहरण और दुष्कर्म का मामला

पहला केस बालूगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग बच्ची को एक शख्स अगवा कर ले गया और उसका रेप किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामला: हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी CBI, हो सकती है कई गिरफ्तारियां

यूपी का युवक आरोपी

दूसरी घटना में महिला थाना BCS में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उत्तर प्रदेश का अमन नामक युवक उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां के अनुसार यह घटना कई महीनों से चल रही थी और आरोपी द्वारा बार-बार डराने-धमकाने के कारण बच्ची कुछ कह नहीं पा रही थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लव जिहाद को लेकर बवाल- युवक के गांव पहुंच लड़की पक्ष ने किया पथराव, 10 घायल

दोनों केस में पहचान छिपाई

हालांकि इस मामले में पुलिस ने अब तक अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है और जांच को गोपनीय रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता दोनों की पहचान छिपाई गई है ताकि पीड़िता की सुरक्षा बनी रहे।

पुलिस जांच में जुटी

एएसपी रतन नेगी ने पुष्टि की है कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चियों की पहचान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : SC चेहरा आगे करने की तैयारी में कांग्रेस, आज खड़गे से मिलेंगे विनय कुमार- चुने जा सकते है अगले अध्यक्ष

बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

शिमला जैसे संवेदनशील और अपेक्षाकृत शांत माने जाने वाले इलाके में लगातार इस तरह के मामले सामने आना बेहद चिंताजनक है। खासकर तब, जब पीड़िता नाबालिग हो और आरोपियों को लंबे समय तक खुली छूट मिली हो। ये घटनाएं प्रदेश के समाज और व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख