#अपराध

December 5, 2025

हिमाचल: अफसर के दबाव और अपमान से तंग आया टी-मेट, ऑफिस में ही लगा दिया फं*दा

दबाव, अपमान और तानाशाही से परेशान था सचिन

शेयर करें:

 t mate sachin

कांगड़ा हिमाचल में अफसरशाही की प्रताड़ना एक बार फिर सुर्खियों में है। विमल नेगी केस की यादें अभी ताजा ही थीं, लेकिन शाहपुर से आई घटना ने फिर साबित कर दिया है कि विभागों में अफसरों का दबदबा और मानसिक उत्पीड़न जानलेवा मोड़ ले रहा है।

टी-मेट ने लगाया फंदा

शाहपुर विद्युत मंडल में तैनात टी-मेट सचिन ने कथित तौर पर अधिशासी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता द्वारा लंबे समय से की जा रही प्रताड़ना, अपमान और दबाव से तंग आकर शिकायत कक्ष में फंदा लगा लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फौजी भाई की वर्दी देख जागा जुनून, अब देश के सेना प्रमुख को सलामी देगी अंशिका

गर्दन की हड्डी में गंभीर चोट

कमरा अंदर से बंद था, सचिन की कोई आवाज़ बाहर नहीं पहुंचीजब तक कर्मचारी दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, वह बेसुध लटका मिला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत अब भी बेहद नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्दन की हड्डी में गंभीर चोट है

फंदे से पहले लिखाेटर

यूनियन के पास सचिन द्वारा भेजा गया लिखित आवेदन मिला है, जिसमें उसने साफ लिखा था कि अधिशासी अभियंता और जेई मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं, अपमानित कर रहे हैं और मानसिक दबाव बना रहे हैं।

कई बार की शिकायत- पर मदद नहीं मिली

यूनियन का दावा है कि इसी अधिकारी के खिलाफ अन्य कर्मचारियों ने भी शिकायतें दी थीं विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला बढ़ता रहा और आखिरकार सचिन टूट गया। यह वही पैटर्न है जो विमल नेगी केस में सामने आया था, जहां सरकारी सिस्टम में अधिकारी की दबंगई और मानसिक उत्पीड़न ने एक कर्मचारी की जान ले ली थी। शाहपुर का यह मामला उसी काली तस्वीर का एक और अध्याय बनकर सामने आया है।

यह भी पढ़ें :IGMC के डॉक्टरों की करामात - 4 साल से ड्यूटी पर नहीं, प्राइवेट क्लिनिक खोल लूट रहे ऐश

दोषी अफसरों पर FIR की मांग

विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि यह हादसा नहीं, सिस्टम की असफलता है। कई शिकायतें आई थीं, पर किसी ने सुध नहीं ली।

संघ की मांगें:

  • अधिशासी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता पर तुरंत FIR
  • विभागीय कार्रवाई की शुरुआत
  • पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता
  • 5 दिसंबर को शाहपुर कार्यालय का घेराव

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख