#अपराध

October 23, 2024

हिमाचली लड़की को घर से भगा ले गया पंजाबी मुंडा, नहीं चल रहा कुछ अता-पता

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित ज्वालामुखी पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी 23 वर्षीय बेटी सोमवार शाम से लापता है। महिला ने बताया कि उनकी बेटी एक लड़के के साथ बाइक पर गई थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

लड़के पर भगाने के आरोप

बताया जा रहा है कि लड़की एक युवक के साथ बाइक पर जाती दिखाई दी। यह लड़का गुरदासपुर का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को यह युवक भगाकर ले जा सकता है। इस मामले में परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लड़की की अनुपस्थिति से परिवार में चिंता और भय का माहौल है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के छोटे से गांव का संजय पटियाल भारतीय सेना में बनेगा कर्नल

पुलिस लड़की को खोज रही

वहीं, पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए कहा कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लड़की की तलाश के लिए टीमों को भेजा है। लड़की की तलाश जारी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिवाली से पहले बुझ गया एक घर का चिराग, शादी अटेंड करने जा रहा था सचिन

प्रदेश में बढ़े गुमशुदगी के मामले

बता दें कि प्रदेश के कई स्थानों से लड़कियों की गुमशुदगी के मामले सामने आ रहे है। कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों से लेकर छोटी बच्चियों के लापता होने की खबरें भी सामने आती ही रहती है। कुछ मामलों में लड़की का पता 2 से 3 दिन के अंदर लग जाता है। वहीं, कुछ मामलों में जांच काफी लंबी चलती है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में 21 साल बाद होने जा रही ये भर्ती- यहां जानिए भर्ती प्रक्रिया

परिवार की चिंता बढ़ी

इस घटना ने स्थानीय समुदाय में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को भी जन्म दिया है। परिवार ने सभी से अपील की है कि यदि किसी को उनकी बेटी के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने भी इस मामले को प्राथमिकता दी है और जल्द से जल्द लड़की को खोजने की कोशिश कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख