#अपराध

March 30, 2025

हिमाचल में दुकानदारों की गुंडागर्दी- बिजली कनेक्शन काटने आए SDO पर चलाए लात-घुसे

बिजली मीटर उतारने और कनेक्शन काटने में विवाद

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला स्थित पुलिस थाना राजगढ़ में तीन दुकानदारों के खिलाफ बिजली बोर्ड के एसडीओ के साथ मारपीट, गाली-गलौच, धमकियां देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई बिजली बोर्ड के एसडीओ की शिकायत पर आधारित है।

 

बिजली मीटर उतारने पर शुरू हुआ विवाद

 

यह मामला तब सामने आया जब बिजली बोर्ड के एसडीओ अंकित और उनकी टीम राजगढ़ में सात दुकानों के बिजली मीटर उतारने और कनेक्शन काटने के लिए पहुंची थी। इस कार्यवाही में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ भी टीम के साथ मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, संबंधित दुकानों के शटर निर्धारित भूमि से बाहर निकाले गए थे, जो अवैध कब्जे के रूप में सामने आए थे। इसके बाद हाइकोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार एसडीओ और उनकी टीम कार्रवाई के लिए वहां पहुंची।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नवरात्र की धूम- मंदिरों में सुबह से उमड़ी भारी भीड़, VIP दर्शन के लिए जा रहे 500 रुपए

दुकानदारों ने सरकारी कार्य करने से रोका

 

लेकिन जब टीम मीटर उतारने और कनेक्शन काटने के लिए पहुंची, तो दुकानदारों ने बवाल मचा दिया। तीन दुकानदारों ने न केवल एसडीओ के साथ हाथापाई की, बल्कि गाली-गलौच और दुर्व्यवहार भी किया। साथ ही अधिकारियों को धमकी भी दी। इस घटना के बाद कार्रवाई को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया और टीम को वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बहन को कमरे में पड़ा मिला भाई, नवरात्रि के पहले दिन घर से उठेगी जवान बेटे की अर्थी

 

पुलिस में शिकायत दर्ज

 

बिजली बोर्ड के एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और तीन दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि की कि एसडीओ की शिकायत के आधार पर राजगढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है और अब आगामी जांच की प्रक्रिया जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख