#अपराध

March 15, 2025

हिमाचल: पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर मामला- पुलिस ने गिरफ्तार किया ड्राइवर, गाड़ी भी कब्जे में

शूटर के भागने में इस्तेमाल गाड़ी बरामद, हमलावरों की संख्या चार

शेयर करें:

bambar thakur

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने उस गाड़ी और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, जिसका इस्तेमाल हमलावर शूटर ने भागने के लिए किया था। इस हमले के दौरान 12 नहीं, बल्कि करीब 22 से 24 राउंड गोलियां चली थीं। पुलिस के अनुसार, गोलियां चलाने वाले आरोपियों की संख्या चार बताई जा रही है 

मंडी और कुल्लू की तरफ भागने की कोशिश

सूचना के अनुसार, हमलावरों ने गोलीबारी के बाद मंडी और कुल्लू की तरफ भागने की कोशिश की थी। हालांकि, इस मामले पर अभी तक जिला पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इसी मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने बिलासपुर परिधि गृह में प्रेस वार्ता आयोजित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार की होली हुई बेरंग, दोस्तों के साथ घूमने गया नौजवान बेटा खड्ड में डूबा

होली पर्व पर हुआ हमला

यह हमला होली पर्व के दौरानशुक्रवार को हुआ था, जब बंबर ठाकुर अपने आवास पर मौजूद थे। इस दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने बंदूक से गोलियां चलाईं। हमले में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ (Personal Security Officer) घायल हो गए। बंबर ठाकुर को टांग में गोली लगी, जबकि पीएसओ की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूर्व विधायक को आईजीएमसी शिमला में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली मनाकर खड्ड में नहाने गए दो लोग, परिजनों को मिली देह- पसरा मातम

पूर्व विधायक पर हमलों का इतिहास

यह पहला हमला नहीं है, जब बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ हो। 23 फरवरी 2024 को, एक बार फिर बंबर ठाकुर पर हमलावरों ने हमले की कोशिश की थी, जब वे रेल लाइन निर्माण कंपनी के कार्यालय के बाहर मौजूद थे। इस हमले में 11 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 20 जून 2024 को बंबर ठाकुर पर हमले के मुख्य आरोपी पर कोर्ट परिसर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं। इस मामले में पुलिस ने बंबर ठाकुर के बेटे समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख