मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां पुलिस ने तीन चिट्टा तस्करों को पुलिस ने 22.3 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों की चिट्टे की लत इतनी गहरी थी कि पुलिस की हिरासत में आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस ने इलाज के लिए दो आरोपियों को मंडी के जोनल हॉस्पिटल में भर्ती किया, लेकिन अस्पताल में एक आरोपी ने भागने की कोशिश कर दी।
अस्पताल में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद हस्पताल में इलाज के दौरान एक आरोपी ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए भागने की कोशिश की। उसकी इस हरकत से अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों की तत्परता के कारण आरोपी को वहीं दबोच लिया गया और उसकी भागने की कोशिश नाकाम हो गई। यह घटनाक्रम इतनी जल्दी हुआ कि पुलिसकर्मियों की सांसे अटक गईं, लेकिन आरोपी को जल्दी ही पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: तीन बच्चों के मां की मोहब्बत, पति का मुंह और गला..
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं, पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्जि किया। एएसपी मंडी, सागर चंद्र ने जानकारी दी कि आरोपी ने जोनल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान भागने की कोशिश की, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ अस्पताल से भागने का भी मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नहाती महिला का वीडियो वायरल, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
सुरक्षा में चूक की संभावना?
वहीं, इस घटना के बाद प्रदेश में फैल रहे नशे की गिरफ्त और आदि बन रहे युवाओं की पोल खुलती दिख रही है। तस्करी के आरोपियों के खिलाफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है। हाल ही में सुंदरनगर अदालत में भी एक चिट्टा तस्कर भागने में सफल हो गया था, जो बाद में पकड़ लिया गया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 700 शिक्षकों की निकली भर्ती, पर सरकार ने बदले तैनाती के नियम
तीनों आरोपी है चिट्टे के आदी
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को हाल ही में पधियूं गांव से गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से 22.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। चिट्टे की लत के कारण पुलिस की हिरासत में इनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी, जिससे उन्हें अस्पताल भेजा गया था।