#अपराध

September 23, 2024

हिमाचल: होटल में लग रही थी लड़कियों के जिस्म की बोली; दे*ह व्यापार का पर्दाफाश

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस होटल से सात लड़कियों को भी रेस्क्यू किया है। जब एक शख्स को सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सात लड़कियों को किया रेस्क्यू

दरअसल यह मामला शनिवार और रविवार की रात को बताया रहा है। जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत पड़ते नंगल में एक होटल में छापामारा और सेक्स रैकेट (देह व्यापार) के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने इस होटल से सात लड़कियों को भी रेस्क्यू किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्र के होटल और गेस्ट हाउस में मचा हड़कंप

गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई ने बीबीएन क्षेत्र में होटल व गेस्ट हाउस की आड़ में गलत कार्य करने वालों में हड़कंप मचा दिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल की वादियों से दिल्ली लौटे सोनिया और राहुल गांधी, प्रियंका यहीं डटीं

देह व्यापार की मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नंगल के एक होटल में देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद एसएचओ राकेश रॉय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर जाल बिछाया और होटल में दबिश दे दी। पुलिस ने होटल में दबिश के दौरान सात युवतियों को रेस्क्यू किया। यह भी पढ़ें: हिमाचल : तीसरी मंजिल से गिरा मिस्त्री- साथियों ने ठेकेदार पर जड़े आरोप

नालागढ़ का शख्स किया अरेस्ट

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी गोविंद सिंह नालगढ़ का ही रहने वाला है। जिसकी पहचान गांव सैनीमाजरा पोस्ट ऑफिस मंझोली तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं रेस्क्यू की गई युवतियों के बयान दर्ज कर उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहले अटेंप्ट में पास किया UPSC एग्जाम

क्या कहते हैं डीएसपी बद्दी

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि नालागढ़ में नंगल के पास एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने रेड की और सात युवतियों को बचाया। पुलिस ने आरोपी के मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख