#अपराध

March 19, 2025

हिमाचल के बड़े मेडिकल कॉलेज में सीनियर ने की जूनियर की धुनाई, पुलिस तक पहुंचा मामला

मेडिकल कॉलेज टांडा में रैगिंग, MBBS छात्र निलंबित

शेयर करें:

himachal news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित टांडा मेडिकल कॉलेज में होली के दिन जूनियर छात्र के साथ हुई रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी सीनियर MBBS प्रशिक्षु के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे डेढ़ साल के लिए निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, उस पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस में दी शिकायत

कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी है, जिसके बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने मामले की जांच की और आरोपी पर कार्रवाई की अनुशंसा की।

यह भी पढ़ें : प्लास्टिक ड्रम में पति के 15 टुकड़े कर शिमला-कसौल घूमती रही पत्नी, बदबू आने पर हुआ खुलासा

जांच के बाद, कॉलेज प्रशासन ने सीनियर प्रशिक्षु पर कार्रवाई की है।

प्रिंसिपल ने दी जानकारी

टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि एंटी रैगिंग कमेटी ने मामले को गंभीरता से देखा और सजा सुनाई, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस कर्मी निकला चिट्टा तस्कर- विभाग ने लिया एक्शन, नौकरी से हुआ सस्पेंड

उन्होंने यह भी बताया कि 2008 में अमन काचरू रैगिंग मामले के बाद प्रशासन ने जूनियर छात्रों के साथ हुए किसी भी दुर्व्यवहार को गंभीरता से लिया है।

नाम गुप्त रखने की अपील

इस घटना के बाद जूनियर डॉक्टर ने कॉलेज प्रशासन से अपना नाम गुप्त रखने की अपील की। आरोप है कि 2019 बैच के सीनियर प्रशिक्षु ने 2022 बैच के जूनियर प्रशिक्षु पर किसी तेजधार वस्तु से हमला किया था।

यह भी पढ़ें : पंजाब में HRTC बस में तोड़फोड़: डंडे और पत्थर बरसाए, चेहरा ढक कर आए थे बदमाश

कॉलेज प्रबंधन द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत के बाद जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तो दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस चौकी टांडा में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की सूचना मिली है। कांगड़ा के डीएसपी अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख