#अपराध

February 2, 2026

हिमाचल : कार से चरस सप्लाई करने निकले थे तीन दोस्त, रास्ते में पुलिस से हुआ सामना- पहुंचे जेल

आल्टो कार को जांच के लिए रोका

शेयर करें:

Drug Trafficking

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी अब सिर्फ कुछ युवाओं तक सीमित नहीं रही है, बल्कि पढ़े-लिखे और समझदार युवक भी इसमें शामिल पाए जा रहे हैं। कई लोगों ने तो नशे को कमाई का साधन ही बना लिया है। ताजा मामला जिला मंडी से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपियों को दबोच कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

नाकाबंदी कर जांच कर रही पुलिस 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के बल्द्वाड़ा से रिपोर्ट हुआ है। यहां पर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चल  अभियान के तहत हटली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि पुलिस टीम ने ढलवान क्षेत्र में श्मशान घाट के पास जाहू–नेरचौक सुपर हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की इस RTO से जरा बचके! एक ही दिन में किया 66 हजार चालान- वो भी सिर्फ 3 गाड़ियों का

आल्टो कार को जांच के लिए रोका

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि  तरफ से जाहू की ओर एक टैक्सी कार में चरस ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी और हर गुजरने वाले वाहन की गहन जांच शुरू कर दी। नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की आल्टो कार को शक के आधार पर रोका गया।

1 किलो 389 ग्राम चरस बरामद

जब पुलिस ने कार में बैठे तीन युवकों से तलाशी लेने के लिए कहा, तो वे टालमटोल करने लगे। उनकी हरकतें संदिग्ध लगने पर पुलिस ने कार की अच्छी तरह जांच की। तलाशी में कार से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस का वजन करीब 1 किलो 389 ग्राम था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल AIIMS में डॉक्टरों की बंपर भर्ती : नहीं देना पड़ेगा WRITTEN, इंटरव्यू से होगा चयन

आरोपियों की पहचान 

ईश्वर दास उम्र 38 साल पुत्र चमारु राम, निवासी गांव बसूट,  जिला मंडी
तीर्थ राज उम्र 23 साल पुत्र गणु राम, निवासी गांव चुढार,  जिला मंडी
जीवानंद उम्र 22 साल पुत्र दुनी चंद, निवासी गांव डिंगली,  जिला मंडी के रूप में हुई है।

 

 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को अदालत में अवकाश होने के कारण आरोपियों को जोगिंद्रनगर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस रिमांड की मांग करेगी, ताकि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी बाइक, जवान बेटे ने तोड़ा दम- घर पर इंतजार करते रह गए परिजन

मामले की जांच कर रही पुलिस 

SP मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों, सप्लायरों और खरीदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख