#अपराध
January 15, 2026
हिमाचल शर्मसार : कलयुगी मां ने पैदा होते ही सड़क पर फेंकी न*वजात, देह देख कांप गई रूह
कुछ ही समय पहले जन्मी थी नवजात
शेयर करें:

मंडी। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक मां को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया है। जिला मंडी में वीरवार सुबह शहर से सटी तनरोह सड़क पर एक नवजात बच्ची का शव बेहद दर्दनाक हालत में मिला। दृश्य इतना भयावह था कि मौके से गुजर रहे लोगों की रूह कांप उठी। सड़क किनारे पड़े नवजात के शव को कौवे नोच-नोचकर खा रहे थे, जिसे देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय जब कुछ स्थानीय लोग उस मार्ग से गुजर रहे थे, तो उन्होंने सड़क किनारे असामान्य गतिविधि देखी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वहां एक नवजात का शव पड़ा है, जिस पर कौवे हमला कर चुके थे।
यह भी पढ़ें : झुकने को तैयार नहीं विक्रमादित्य: IPS अधिकारियों को मंत्री की दो टूक.... मुझे सुरक्षा की जरूरत नहीं
इस अमानवीय दृश्य को देखते ही लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थाना मंडी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि नवजात कुछ ही समय पहले जन्मी थी और उसे जानबूझकर सड़क किनारे फेंका गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की बहू है CM सुक्खू के गृह जिला की नई डीसी IAS गन्धर्वा राठौर, अनुराग से की थी लव मैरिज
पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर नवजात बच्ची प्रतीत हो रही है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शव को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। इससे यह भी स्पष्ट होगा कि नवजात की मौत जन्म के समय हुई या उसे जीवित अवस्था में फेंका गया था।
मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : त्योहार मनाने मायके आई थीं दो बहनें, फट गया सिलेंडर; दंपति, बच्चों समेत 6 की मौ.त
साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हाल ही में प्रसव से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले तक पहुंचा जा सके।