मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के मंसूबों को धराशाही करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। हिमाचल में बाहरी राज्यों के नशा सौदागरों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के मामले आए दिन रिपोर्ट किए जा रहे हैं। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला मंडी से सामने आया है। जहां पुलिस ने नशे की एक बड़ी खेप के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
पंजाब रोडवेज की बस में था सवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मंडी के तहत आते पुलिस थाना सुंदरनगर के भवाना में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान यहां से गुजरने वाले तमाम वाहनों को चेकिंग के लिए रोका जा रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी कर्मी के घर से आ रही थी बदबू, खराब हाल में मिला शरीर
इस बीच जब वहां कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो बस में सभी सवार लोगों की तलाशी ली।
542 ग्राम बरामद हुई चरस
तलाशी के दौरान पुलिस को एक शख्स के पास चरस बरामद हुई। तोलने पर चरस की मात्रा 542 ग्राम पाई गई। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया। नशा तस्कर आरोपी की पहचान केरल निवासी श्याम प्रकाश के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 33 साल है।
यह भी पढ़ें:
हिमाचल कांग्रेस के विधायक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जानें
DSP बोले, नहीं बख्शे जाएंगे तस्कर
वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए DSP भारत भूषण ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाना सुंदरनगर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि पुलिस आगे भी इसी तरह नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखेगी। नशा तस्करों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।