#अपराध

January 2, 2025

बेहोश कर लूटा था हिमाचल का SSB जवान, इस हाल में मिला; कल से था लापता

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल के मंडी जिला का एसएसबी जवान उत्तर प्रदेश के बरेली से अचानक लापता हो गया था। जोगिंद्रनगर के चलारग गांव के रहने वाले जवान सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह एसएसबी में तैनात थे और इस समय उत्तर प्रदेश के पलिया में तैनात थे। वह छुट्टी पर घर आए थे। 31 दिसंबर को ही वह वापस अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में जवान धर्म सिंह के साथ लूटपाट की घटना हुई और उसके बाद से वह लापता थे।

पुलिस ने ढूंढ निकाला जवान

इस सब के बीच अब खबर सामने आई है कि एसएसबी जवान धर्म सिंह को पुलिस ने ढूंढ निकाला है और धर्म सिंह सही सलामत हैं। धर्म सिंह के मिलने की खबर मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली है। एसएसबी और पुलिस टीम ने धर्म सिंह की मोबाइल लोकेशन को ट्रैक कर जवान को ढूंढ निकाला है। धर्म सिंह अब अपनी यूनिट में सुरक्षित पहुंच गए हैं।

बेहोश कर लूटा था जवान

धर्म सिंह को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया था और फिर उनका सब कुछ लूट लिया था। बेहोशी की हालत में ही धर्म सिंह ने अपने घर फोन किया था। धर्म सिंह ने बताया था कि उनके साथ मारपीट की गई है, उनका बैग, नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां-बाप ने खोया लाडला बेटा, घर से बिना बताए गया था कहीं यह घटना स्थानीय प्रशासन और उनके परिवार के लिए चिंता का कारण बन गई है और परिजनों ने लूटपाट और अपहरण की आशंका जताई थी। इस घटना से परेशान परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में एसडीएम और जोगिंद्रनगर थाना के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। यह भी पढ़ें : हिमाचल : जमीनी विवाद ने उजाड़ा परिवार, भांजे ने ले ली सगे मामा की जा.न

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांगी थी मदद

परिजनों ने एसडीएम और जोगिंद्रनगर थाना को मांग पत्र सौंप कर लापता हुए धर्म सिंह को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई थी। अब धर्म सिंह के सकुशल मिलने के बाद उसके परिजनों ने जोगिंद्रनगर पुलिस थाना की टीम की त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार जताया है। वहीं धर्म सिंह के मिलने से परिवार को भी राहत मिली है।

31 दिसंबर को ड्यूटी पर लौटे थे वापस

बताया जा रहा है कि जोगिंद्रनगर के चलारग गांव के रहने वाले धर्म सिंह छुट्टी पर घर आए थे। वह 31 दिसंबर को वापस अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। धर्म सिंह 31 दिसंबर को जोगिंद्रनगर से चंडीगढ़ के लिए निकले थे और वहां से उन्होंने ट्रेन से बरेली की यात्रा पूरी की। 1 जनवरी को सुबह करीब चार बजे धर्म सिंह ने अपने परिवार को फोन कर यह जानकारी दी कि वह बेहोशी की हालत में हैं और उन्हें लूट लिया गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान UP में लापता- एक दिन पहले परिजनों को फोन पर बताई थी आपबीती बता दें कि जवान के परिवार में पत्नी बिमला देवी, माता धोबी देवी, बेटे अजय कुमार, बहु नेहा चौधरी और रिश्तेदार सन्नी कुमार शामिल हैं। परिजनों द्वारा अपने बेटे को वापिस लाने के लिए जोगिंद्रनगर में प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने भी भाग लिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से लापता को ढूंढने की मांग की और कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे धरने को और तेज करेंगे। यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी के 22 दिन बाद उजड़ा महिला का सुहाग, एक साथ खोया पति और भाई

परिवार ने ली राहत की सांस

इसी बीच आज परिवार की खुशी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें पता चला कि धर्म सिंह मिल गए हैं और वह अपनी यूनिट में सकुशल पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें मोबाइल लोकेशन के आधार पर ढूंढ लिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख