#अपराध

March 1, 2026

हिमाचल : रात को होटल में ठहरने आया शख्स, सुबह कमरे में पड़ी मिली देह- जांच में जुटी पुलिस

फर्श पर पड़ा मिला शव

शेयर करें:

hotel death

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी होटल के कमरे में व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

होटल में ठहरा था व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के जोगिंदरनगर स्थित लक्ष्मी बाजार के एक निजी होटल का है। बताया जा रहा है कि बीती शाम एक व्यक्ति ने होटल में ठहरने के लिए कमरा लिया था। सब कुछ सामान्य था, लेकिन अगली सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल कर्मचारियों को चिंता हुई।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार पर बरसे BJP MLA, बोले- अपमानित किया गया, घर के बाहर फेंका निमंत्रण पत्र

फर्श पर पड़ा मिला शव

काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो व्यक्ति बेसुध हालत में फर्श पर पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर होटल स्टाफ के होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक की पहचान 

जाटू राम पुत्र सौजू राम गांव चौहारघाटी लपास के रुप में हुई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हाद.से में बेटे ने तोड़ा दम, बेबस मां को कोर्ट ने दिलाया हक- 15 लाख मिला मुआवजा

पुलिस कर रही मामले की जांच 

इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख