#अपराध

April 19, 2026

हिमाचल : भांजी का इंतजार कर रहा था मामा, नहीं उठाया फोन- सहेली को कमरे लट*की मिली छात्रा

छात्रा के मामा कर रहे थे लगातार फोन

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

मंडी। आजकल युवाओं में बढ़ता मानसिक तनाव एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। छोटी-छोटी बातों को मन में दबाकर रखने और लगातार तनाव में रहने की वजह से कई बार वे ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिनके नतीजे बेहद दुखद होते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से सामने आया है, जहां एक कॉलेज छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

कमरे से बरामद हुआ युवती का शव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के जेल रोड स्थित कुसुम थिएटर क्षेत्र का है। यहां पर रहकर  छात्रा  कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी और बीते कल शनिवार करीब आठ बजे छात्रा का शव बरामद कमरे से बरामद हुआ। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।   

यह भी पढ़ें : सिया ह*त्याकांड : आरोपी ने मां के सामने कबूला गुनाह- बीड़ी को लेकर घर पर हुआ था झगड़ा, रास्ते में...

छात्रा के मामा कर रहे थे लगातार फोन

बताया जा रहा है कि छात्रा को उसके मामा के साथ कहीं जाना था। मामा लगातार छात्रा को फोन कर रहे थे, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। जब काफी देर तक संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने छात्रा की एक सहेली से संपर्क किया और उसे कमरे में जाकर देखने के लिए कहा। जब सहेली कमरे में पहुंची, तो उसने छात्रा को फंदे से लटका देखा। यह नजारा देखकर वह घबरा गई और तुरंत इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए DSP मुख्यालय दिनेश भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की स्मार्ट सिटी में बड़ा घोटाला- सोलर प्रोजेक्ट के पैसे से अफसर के घर तक बनी सड़क

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार युवती धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली थी और मंडी में किराये के कमरे में रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। ASP अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख