मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 35 साल के व्यक्ति ने 13 वर्ष की नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। व्यक्ति ने किशोरी को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। अब नाबालिग 5 माह की गर्भवती पाई गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के पेट में दर्द होने लगा। किशोरी कुछ दिनों से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। जिसके चलते परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
यह भी पढ़ें: आपदा के बीच नया कर्ज लेने जा रही सुक्खू सरकार: वो भी पूरे 1000 करोड़
जहां जब चिकित्सकों ने उसकी जांच की तो वह भी हैरान रह गए। 13 साल की यह किशोरी पांच माह की गर्भवती पाई गई। चिकित्सकों की बात सुन कर किशोरी के परिजन भी सदमें में हैं।
पुलिस ने करवाया किशोरी का मेडिकल
जिसके बाद मामले की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन मंडी को दी गई। चाइल्ड लाइन ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवा लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: समेज में 18 परिवारों पर बरपा कहर, किसी ने खोया पूरा परिवार, कोई ढूंढ रहा पत्नी-बच्चे
नाबालिगा ने बताया दोषी का नाम
पीड़िता किशोरी उपमंडल सुंदरनगर की रहने वाली है। जब किशोरी से परिजनांे ने इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि अल्ताफ शेख नाम के एक व्यक्ति ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। इस मामले की सूचना पीड़िता ने चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दे दी।
पुलिस ने दर्ज किया नाबालिग का बयान
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग का बयान कलमबद्ध कर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का अभियान छेड़ दिया है।