#अपराध

December 22, 2025

हिमाचल : लंबे समय से कर रहा था नशे का धंधा- पुलिस को लगी भनक, बड़ी खेप सहित हुआ अरेस्ट

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Shimla Crime News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खात्मे के लिए सरकार, पुलिस के साथ-साथ आम लोग भी अपनी भागीदारी निभाने लगे हैं। जिसके चलते पुलिस नशे के काले कारोबारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाब हो रही है। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक युवक को चरस की बड़ी खेप के साथ अरेस्ट किया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की तुरंत कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते कल यानी रविवार को शिमला जिला पुलिस के डिटेक्शन सेल, सब-डिवीजन रोहड़ू के जांच अधिकारी को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि आरोपी युवक चिढ़गांव बाजार क्षेत्र में चरस की अवैध बिक्री में संलिप्त है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घूमने निकले थे 6 लड़के-लड़कियां, गहरी खाई में गिर गई कार- परिवार में मातम

पुलिस ने दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक रेडिंग पार्टी का गठन किया। इसके बाद टीम आंध्रा पावर हाउस, चिढ़गांव के समीप पहुंची, जहां आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी युवक के कब्जे से 810 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

NDPS के तहत मामला दर्ज 

पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान सूर्या देव, निवासी गांव व डाकघर खाबल, तहसील चिढ़गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से तो जुड़ा नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टे से एक और घर तबाह- बेटा करता है पिटाई, FD तक तोड़ी- मां ने SDM को सुनाई आपबीती

नशा तस्करों पर जारी रहेगी सख्ती

मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ महीनों में शिमला जिले में कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और यह मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख