#अपराध

July 5, 2026

हिमाचल: किराए के कमरे से होने वाली थी चिट्टे की सप्लाई, पुलिस ने दी दबिश- तस्कर अरेस्ट

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal Kullu news

कुल्लू। जिस उम्र में युवाओं को पढ़ाई-लिखाई कर अपने भविष्य को संवारना चाहिए, उसी उम्र में कुछ युवा नशे के अवैध कारोबार की राह पकड़ रहे हैं। यह समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को हेरोइन (चिट्टा) की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

गश्त के दौरान मिली थी पक्की सूचना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 जुलाई 2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम उप निरीक्षक नन्द लाल के नेतृत्व में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि बाहंग (पधर) इलाके में किराये के एक शेड में रहने वाला युवक काफी समय से हेरोइन (चिट्टा) की छोटी-छोटी मात्रा में बेचने का काम कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए कार्रवाई की योजना बनाई।

 

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में बहुमंजिला इमारत गिरने से हिमाचल के युवक की मौ.त, 5 घंटे मलबे में फंसा रहा...

रेड के दौरान अलमारी के लॉकर से मिला चिट्टा

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम नियमानुसार मौके पर पहुंची और किराये के शेड में दबिश दी। पुलिस ने पूरे कमरे की बारीकी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे में रखी प्लाईवुड की अलमारी के लॉकर में एक पारदर्शी पॉलीथीन का लिफाफा मिला। जब पुलिस ने उसकी जांच की तो उसमें 6.200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

बरामद हेरोइन के आधार पर पुलिस थाना मनाली में एफआईआर नंबर 96/2026, दिनांक 4 जुलाई 2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशा किससे खरीदता था, कब से इस धंधे में शामिल था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

 

यह भी पढ़ें : खुशखबरी: हिमाचल के राशन डिपो में पहुंचा सरसों तेल, बाजार से 60 रुपये सस्ता मिलेगा

नशे की सप्लाई चेन की होगी जांच

पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या फिर किसी बड़े गिरोह का हिस्सा था। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या बोले SDPO ?

 SDPO  मनाली केडी शर्मा ने कहा कि कुल्लू पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य खराब करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल : कार्यक्रम से लौट रहे 5 युवकों की कार हाद.से का शिकार, खाई में जा समाई

 

साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि उन्हें अपने आसपास नशे से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख