#अपराध

April 12, 2025

हिमाचल: किराये के कमरे से चिट्टे का कारोबर, बड़ी खेप के साथ दो युवक पकड़े

किराये के कमरे में मिली चिट्टे की बड़ी खेप

शेयर करें:

Chitta drug kullu

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पुलिस ने दो बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही युवक किराये के कमरे से चिट्टे का कारोबार कर रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस केा मिल गई। पुलिस ने बिना समय गंवाए युवकों के किराये के कमरे में छापा मारा और चिट्टे की एक बड़ी खेप को बरामद किया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

कुल्लू जिला से सामने आया मामला

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला के लंकाबेकर में एएनटीएफ कुल्लू की टीम को सूचना मिली कि दो युवक किराये के कमरे में रह कर चिट्टे की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कमरे की तलाश ली। तलाशी में पुलिस को चिट्टे की बड़ी खेप मिली। पुलिस ने कमरे से 29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मामूली कहा-सुनी में बहू ने सास के सिर पर दे मारा क्रिकेट बैट, केस दर्ज 

पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों युवक

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना कुल्लू में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत मामला दर्ज आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय प्रेम चंद पुत्र ढाले राम निवासी गांव दियार, तहसील भुंतर व 25 वर्षीय रमन कुमार पुत्र रतन चंद निवासी गांव व डाकघर पिपलागे तहसील भुंतर के रूप में की गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कलियुगी बाप ने सालों तक बेटी से की नीचता, मां कहती: चुप रहना, बदनामी होगी

क्या कहते हैं डीएसपी

मामले की पुष्टि करते हुए एएनटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं और नशे का कारोबार कर रहे हैं। जिस पर पुलिसने योजना बनाकर कमरे में रेड की और दोनों युवकों को नशे की बड़ी खेप के साथ अरेस्ट कर लिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख