#अपराध
January 8, 2026
हिमाचल में युवक का म*र्डर: प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने आया था प्रेमी, गांव वालों ने छीन ली सांसें
प्रेमिका से मिलने हिमाचल आया युवक
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेमिका से मिलने की चाह में निकले एक युवक की मुलाकात रास्ते में मौत से हो गई। कुछ लोगों ने उसे घेरकर न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि इतनी क्रूरता दिखाई कि युवक ने दम तोड़ दिया। इस निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला कुल्लू और मंडी जिलों की सीमा पर स्थित गाड़ागुशैणी इलाके से है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ से हरियाणा नंबर की टैक्सी में सवार होकर हिमाचल हुंचा था। जैसे ही वह कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के जिभी इलाके में पहुंचा, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और कुछ बोले बगैर युवक की बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर बोले: भ्रष्टाचार का अड्डा थी कांग्रेस की पुरानी योजना, फर्जी मस्टरोल से छीना गरीबों का हक
घटना के बाद घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहां उसने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान दीपक कुमार झा के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं क्षेत्र में भी आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज मामले को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में कई अहम सुराग सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : CM के गृहजिले में हुड़दंग : बेखौफ युवकों ने बसों को रोक की तोड़फोड़- दी खुली चुनौती
SP कुल्लू मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।