#अपराध
August 21, 2026
हिमाचल : 8 वर्षीय लड़के के साथ कमरे में हुआ गं...दा काम, जान पहचान का निकला आरोपी
पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत दर्ज किया केस
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बच्चियां, युवतियां और महिलाएं तो सुरक्षित नहीं है, लेकिन अब लड़के भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां पर एक 8 साल के नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली से सामने आया है। यहां पर पुलिस थाना मनाली में 8 वर्षीय बच्चे के साथ यौन अपराध को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले में POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित बच्चे का मेडिकल करवाया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।
शिकायत के मुताबिक, 18 अगस्त को आरोपी व्यक्ति बच्चे को मनाली के रामबाग स्थित नगर परिषद के एक कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां बच्चे के साथ यौन अपराध किया गया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की पुष्टि SP अभिषेक सेकर ने की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों व सबूतों को जुटाया जा रहा है।