#अपराध
April 25, 2026
हिमाचल में नशा सप्लाई करने आया था पंजाबी तस्कर, HRTC बस में बड़ी खेप के साथ धरा
बस से लाखों का चिट्टा बरामद
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे का काला कारोबार लगातार गहरी जड़ें जमा रहा है और इसका असर हर वर्ग के लोगों पर देखने को मिल रहा है। इसी बीच जिला कुल्लू से एक और मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए HRTC बस में सफर कर रहे एक व्यक्ति के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य का चिट्टा बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां पर STF कुल्लू की टीम गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक बस के जरिए नशे की खेप ले जाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट में सुक्खू सरकार की फजीहत, कड़ी फटकार के साथ दूसरी बार लगाया भारी जुर्माना
इसी सूचना के आधार पर टीम ने बगला के पास नाकाबंदी की और कुल्लू की ओर से आ रही HRTC बस (HP 42-3331) को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार सभी यात्रियों की तलाशी ली गई, इसी दौरान सीट नंबर 19 पर बैठे एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जब पुलिस ने उसकी गहन तलाशी ली तो उसके कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि कुमार उम्र 40 साल पुत्र ज्ञान चंद, निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें ; हिमाचल: पहाड़ से गिरा मलबा, चपेट में आया 25 वर्षीय मशीन ऑपरेटर- बुझ गया परिवार का चिराग
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बल्ह (मंडी) में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह चिट्टा कहां से लाया गया था, किससे खरीदा गया था और आगे किसे सप्लाई किया जाना था।
STF कुल्लू के DSP हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है ताकि हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में हीटवेव की दस्तक, सामान्य से ऊपर चढ़ा पारा- ऊंचाई वाले इलाके भी हुए गर्म
उन्होंने आगे बताया कि पिछले केवल 10 दिनों के भीतर ही STF कुल्लू ने 9 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और कुल 13 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस की यह कार्रवाई आने वाले समय में भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।