#अपराध

July 9, 2026

हिमाचल : होंडा सिटी कार से लाखों की चरस ठिकाने लगाने जा रहे थे तीन यार, नाके पर पुलिस ने धरे

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal Pradesh, Mandi

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करसोग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से लाखों रुपये की  चरस बरामद कर तीन युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करसोग पुलिस इलाके में गश्त और वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार नंबर CH-01AK-4503 पर पड़ी। शक होने पर पुलिस ने कार को रोककर उसकी तलाशी ली।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दहेज में कार के बाद मांग रहे थे बुलेट बाइक, दबाव में सीमा ने दे दी जा.न

जांच के दौरान चालक की सीट के पीछे और पिछली सीट के नीचे रखा एक पीले रंग का जिप वाला कैरी बैग मिला। जब बैग खोला गया तो उसके अंदर से 1.875 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपियों की पहचान

  • नरेश कुमार, पुत्र दुनी चंद, निवासी गांव रौडीधार, डाकघर जस्सल, तहसील करसोग, जिला मंडी।
  • पुनीत, पुत्र स्वर्गीय शौक राम, निवासी गांव व डाकघर सुन्नी, तहसील सुन्नी, जिला शिमला।
  • पदम सिंह, पुत्र स्वर्गीय बालम सिंह, निवासी गांव खडेहण, डाकघर शाकरा, तहसील करसोग, जिला मंडी।

यह भी पढ़ें : केरल में खत्म हुई हिमाचल के इंजीनियर राहुल की तलाश, बरामद हुआ श*व- परिवार में मातम

पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।इतनी बड़ी मात्रा में चरस बरामद होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह खेप कहां से लाई गई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रक-स्कूटी की टक्कर में 29 वर्षीय बंटी की मौ*त, चार महीने हुए थे शादी किए

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसे आगे किस इलाके में पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। जांच के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती

हिमाचल पुलिस प्रदेशभर में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही है। आए दिन चरस, चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कु*ल्हाड़ी केस : कड़ी जोड़ते आरोपियों के वाहन मालिक तक पहुंची पुलिस, खुलेंगे राज

SDPO  ने लोगों से की अपील

SDPO चांद किशोर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास नशे से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समाज को नशे के जहर से बचाया जा सके।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख