#अपराध
March 17, 2025
हिमाचल: ससुराल में शख्स को लगी गो*ली, पत्नी के हवाले छोड़ गया 4 माह की बेटी
साले की बंदूक लेकर घर से निकला था शख्स
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की ससुराल में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति कांगड़ा जिला का रहने वाला था और ऊना में अपने ससुराल के घर पर आया था। व्यक्ति की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्योंकि मृतक शख्स की बेटी मात्र चार माह की है। वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल कांगड़ा जिला के गांव टिहरी के रहने वाले राजेश कुमार का ससुराल ऊना जिला के अंब के नेहरी नौरंगा में है। राजेश कुमार पिछले 10 सालों से अपने ससुराल नेहरी नौरंग में ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात को अपने साले की लाइसेंसी बंदूक लेकर घर से निकला था। लेकिन अचानक इस बंदूक से गोली चल गई। यह गोली शख्स के मुंह के एक तरफ लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पर 2025 के बजट से दोगुना कर्ज, हर जन्म ले रहा बच्चा 1.17 लाख का कर्जदार
जान गंवाने वाले शख्स की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि राजेश कुमार बद्दी की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और करीब 10 दिन पहले ही वह छुट्टी पर अपने ससुराल आया था। बीती रात को जब वह अपने साले की बंदूक लेकर घर से निकला तो अचानक गोली चल गई और उसके मुंह के पास लगी। जिससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में इंटरकास्ट मैरिज पर सरकार देगी इतनी राशि- CM ने किया ऐलान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। ससुराल पक्ष और राजेश की पत्नी ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनांे को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि राजेश अपने पीछे पत्नी राधा के अलावा 10 साल का बेटा और एक मात्र 4 माह की बेटी को छोड़ गया है। राजेश की मौत से उसकी पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी पर अब अपने 10 साल के बेटे और 4 माह की बेटी को पालने की चिंता सताने लगी है।