राजनीति

#अपराध

May 31, 2025

हिमाचल में एक घर का बुझा चिराग, दोस्त संग बाइक पर था सवार; पिकअप से जा टकराया

बाइक पर सवार थे दो युवक, चंडीगढ़ में आईपीएल मैच देख लौट रहे थे घर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Una-Kangra-Bike-Acc

ऊना/कांगड़ा । हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला ऊना जिले के अंब उपमंडल के नंदपुर क्षेत्र का है। यहां आज शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 31 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

चंडीगढ़ में आईपीएल मैच के बाद  लौट रहे थे घर

मृतक युवक  की पहचान कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के मलां गांव निवासी विनीत कुमार के रूप में हुई है। वह अपने साथी अंचित कुमार के साथ चंडीगढ़ में आयोजित आईपीएल मैच में बारटेंडर की ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहा था। नंदपुर के पास उनकी बाइक की एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाए अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विनीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। अंचित की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, शख्स की थमी सांसें, परिवार खाने पर कर रहा था इंतजार

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विनीत की असामयिक मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। माता.पिता और परिजन गहरे सदमे में हैं। विनीत अपने परिवार का सहारा था और उसकी मौत ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विनीत मेहनती और मिलनसार युवक था, जिसकी कमी हमेशा खलेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जून महीने के पहले ही दिन बैंक में लटका रहेगा ताला- यहां जानिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

हादसे के कारणों की जांच जारी

डीएसपी अंब वासूदा सूद ने बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें : CM- डिप्टी CM से रजनी पाटिल ने की देर शाम मीटिंग, बंद कमरे में इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

हिमाचल में बढ़ते सड़क हादसे चिंताजनक

यह हादसा कोई अकेला मामला नहीं है। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में सड़क हादसों में खतरनाक बढ़ोतरी देखी गई है। पर्वतीय इलाकों में संकरी सड़कोंए तीव्र मोड़ों और तेज रफ्तार के चलते आए दिन जानलेवा घटनाएं हो रही हैं। राज्य परिवहन विभाग की रिपोर्ट के अनुसारए हर साल हजारों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं या गंभीर रूप से घायल होते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख