#अपराध

April 4, 2026

हिमाचल पुलिस ने नाके पर पकड़ा 'नेता जी' का बेटा : ढेर सारी चरस बरामद, सप्लाई करने निकला था

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

शेयर करें:

 NDPS Act

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर पुलिस ने चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पकड़ा गया युवक नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है।

देर रात पुलिस कर रही गश्त 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के चोहडन का है। यहां पर बीते कल शुक्रवार देर रात ज्वालामुखी पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही बाइक को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने फ्री बिजली के लिए बनाया नया प्लान : अब राशन कार्ड से लिंक होगा मीटर

71 ग्राम चरस बरामद 

पुलिस को देख युवक संदिग्ध हरकतें करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 71 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी की पहचान

सूर्या गोस्वामी, निवासी ज्वालामुखी के वार्ड नंबर-7, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जो नगर परिषद ज्वालामुखी के पूर्व उपाध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देर रात धंस गई सड़क, गहरी खाई में समाई पिकअप- अंदर बैठे थे दो भाई

 

son of former municipal council vice chairman arrested with hashish

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने युवक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह चरस उसने कहां से खरीदी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। इसके लिए आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड भी खंगाले जाएंगे, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।

पूर्व पार्षद जेल में काट रहा सजा

यह पहली बार नहीं है जब ज्वालामुखी में इस तरह का मामला सामने आया हो। Himachal Kangra Young Man Charas former Municipal Council vice president Son Arrested

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के फैसले ने बदला इतिहास : लड़कियों के लिए खुले 243 साल पुराने स्कूल के दरवाजे

कम उम्र के युवा इस धंधे में शामिल

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति और भी चिंता बढ़ाने वाली है। पुलिस के अनुसार, 19 से 25 साल के युवा सबसे ज्यादा इस धंधे में शामिल पाए जा रहे हैं। साल 2024 में 7 मामले, 2025 में 8 मामले और 2026 के सिर्फ 4 महीनों में ही 10 मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में पुलिस ने 447 ग्राम और 394 ग्राम चरस की बड़ी खेप भी पकड़ी थी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख